• August 23, 2025

आगामी नेशनल लोक अदालत के तैयारी के संबंध में बैठक कर की गई चर्चा

आगामी नेशनल लोक अदालत के तैयारी के संबंध में बैठक कर की गई चर्चा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा ।13 सितम्बर 2025 नेशनल लोक अदालत के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु वृजेन्द्र कुमार शास्त्री, प्रधान जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा की अध्यक्षता में समस्त न्यायाधीशगण के साथ बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में प्रधान न्यायाधीश द्वारा उपस्थित न्यायाधीशगण को अधिक से अधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारों के मध्य प्री-सिटिंग करा कर आपसी सुलह समझौते से प्रकरणों को निराकरण करने हेतु प्रोत्साहित किया एवं पूर्व में चिन्हांकित प्रकरणों के अतिरिक्त अन्य और राजीनामा प्रकरणों में अधिक से अधिक पक्षकारों के साथ प्री-सिटिंग करने हेतु चर्चा की गई। राजीनामा योग्य प्रकरणों में विशेष कर धारा 138 पराक्रम्य लिखित अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम प्रकरण एवं दांडिक प्रकरणों में पीड़ित पक्षकार के साथ प्री-सिटिंग कर प्रकरण को आपसी सुलह समझौते से शांतिपूर्ण निपटारे हेतु प्रेरित किया। नेशनल लोक अदालत में राजीनामा के आधार पर निराकरण के लिए राजीनामा योग्य अपराधिक प्रकरणों, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों, बैंक रिकव्हरी प्रकरण, सिविल प्रकरणों, पारिवारिक प्रकरणों का निराकरण किया जाना हैं। पूर्व के नेशनल लोक अदालत की भांति इस बार भी अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया जाना है। उक्त बैठक में उपस्थित समस्त न्यायाधीशगण के साथ चर्चा की गई।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

अमलेश्वर के खुड़मुड़ा मार्ग में शराब दुकान खोलने के प्रयास पर प्रशासन को पीछे हटना पड़ा, शराब की पेटियां वापस ले जाई गईं

अमलेश्वर के खुड़मुड़ा मार्ग में शराब दुकान खोलने के प्रयास पर प्रशासन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज पाटन। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर सहित क्षेत्रवासियों के विरोध के बाद नगर पालिका अमलेश्वर…
सुवा नृत्य कर पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे को समर्थकों ने दी दीपावली की बधाई, शुभकामना देने वालों का लगा रहा तांता

सुवा नृत्य कर पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे को समर्थकों ने दी दीपावली…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज पूर्व कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे के निवास स्थान में सुबह से लगा हुआ है…
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जन-जन के प्रिय, विकास के सारथी एवं दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय…