• August 23, 2025

इंटर स्टेट यूथ रेडक्रॉस ट्रेनिंग कैंप में छत्तीसगढ़ दल हरियाणा रवाना

इंटर स्टेट यूथ रेडक्रॉस ट्रेनिंग कैंप में छत्तीसगढ़ दल हरियाणा रवाना

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। रेडक्रॉस सोसायटी राज्य शाखा हरियाणा द्वारा 22 से 28 अगस्त 2025 तक पंजाबी धर्मशाला, ब्रह्मसरोवर (कुरुक्षेत्र, हरियाणा) में इंटर स्टेट यूथ रेडक्रॉस ट्रेनिंग कैंप (पुरुष) का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ दल का प्रतिनिधित्व बेमेतरा जिले के रोशन लाल वर्मा, सहायक परियोजना अधिकारी, जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज बेमेतरा द्वारा किया जा रहा है। 25 सदस्यीय दल में 22 विद्यार्थी, 2 काउंसलर एवं 1 दल प्रबंधक शामिल हैं। यह दल 21 अगस्त को रायपुर रेलवे स्टेशन से समता एक्सप्रेस के माध्यम से रवाना हुआ। दल में कबीरधाम से बालाराम साहू एवं बालोद से डॉ. तुला साहू काउंसलर के रूप में शामिल हुए हैं।
इस प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों को न केवल शैक्षणिक और व्यक्तित्व विकास का अवसर मिलेगा, बल्कि वे ट्रेकिंग, नाटक, संगीत, नृत्य, निबंध लेखन, वाद-विवाद, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एवं हस्तकला जैसी गतिविधियों के माध्यम से अपनी विविध प्रतिभाओं का प्रदर्शन भी करेंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक चेतना का विकास करना है। शिविर के दौरान आयोजित सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रस्तुतियाँ न केवल प्रतिभागियों के आत्मविश्वास को बढ़ाएँगी, बल्कि उनमें टीमवर्क और सकारात्मक सोच की भावना को भी मजबूत करेंगी।
कलेक्टर एवं सह-अध्यक्ष, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा बेमेतरा, रणबीर शर्मा ने पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…