• August 23, 2025

एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की ने पुलिस अनुविभाग बेमेतरा के थाना, चौकी के बीट प्रभारियों की बैठक ली

एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की ने पुलिस अनुविभाग बेमेतरा के थाना, चौकी के बीट प्रभारियों की बैठक ली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह के मार्गदर्शन में आज पुलिस अनुविभागीय कार्यालय बेमेतरा में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेमेतरा श्री मनोज तिर्की ने पुलिस अनुविभाग बेमेतरा के अंतर्गत आने वाले थाना/चौकी के बीट प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया।

*बैठक में एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की द्वारा* बीट पुस्तिका में संकलित जानकारियों की समीक्षा की गई तथा क्षेत्र की पूर्व एवं वर्तमान स्थिति पर चर्चा हुई। बैठक में बीट प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमण करें, स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करें एवं निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष ध्यान दें: क्षेत्र में जुआ, अवैध शराब, मादक पदार्थों, नशीली दवाओं की गतिविधियों की जानकारी एकत्र करें। गुंडा, निगरानी, सूचीबद्ध अपराधियों पर सतत निगरानी रखें। क्षेत्र के भौगोलिक विवरण, प्रमुख जनप्रतिनिधि, कर्मचारी एवं वरिष्ठ व्यक्तियों की जानकारी संकलित करें। विवादग्रस्त क्षेत्र, अपराधिक ठिकानों, मेले-त्योहारों, डेरा डालने एवं घुमक्कड़ लोगों की गतिविधियों एवं क्षेत्र में चल रहे पुराने विवादों एवं विवाद का कारण की जानकारी नियमित रूप से बीट पुस्तिका में अद्यतन करने।

*एसडीओपी बेमेतरा द्वारा स्पष्ट किया गया कि* इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य थाना/चौकी स्तर पर जनसंपर्क को सशक्त बनाना एवं अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र अधिक मजबूत होगा।

*एसडीओपी बेमेतरा ने कहा कि* जिले में प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने एवं आमजन से सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों को बीट में विभाजित किया गया है। इसके तहत प्रत्येक बीट पर नियुक्त प्रभारी क्षेत्र की जानकारी एकत्र कर अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

*उक्त बैठक में* पुलिस अनुविभाग बेमेतरा के अंतर्गत आने वाले थाना/चौकी के बीट प्रभारी प्रधान आरक्षक राजीव शर्मा, खुलेश्वर गायकवाड, गौरी शंकर शर्मा, नैनदास रात्रे, नरेन्द्र मनहरे, महिला प्रधान आरक्षक अनुपमा दुबे, एसडीओपी रीडर प्रधान आरक्षक देवनारायण तिवारी, आरक्षक पुकेश्वर दिल्लीवार, तुषार पाटिल एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहें।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 3 मिनट में नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन के निर्माण में पीडब्ल्यूडी विभाग…
नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया निर्णय

नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   सत्यम ताम्रकार व्यापारी महासंघ अध्यक्ष, नवागढ़, ने व्यापारी प्रकोष्ठ की तरफ से मंगलवार,…
राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…