- August 25, 2025
देवकर में फर्जी तरीके से हुई कोटवारों की नियुक्ति, कलेक्टर से शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
कोटवार एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ , छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ से संबंधित पदाधिकारी ने बेमेतरा कलेक्टर को 25/08/ 2025 को मांग पत्र सौंपा, उनकी मांग थी कि देवकर तहसील जिला बेमेतरा में फर्जी प्रकरण बनाकर नियम विरुद्ध किए गए कोटवार नियुक्ति के आदेश को तत्काल निरस्त करते हुए संबंधित तहसीलदार के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने की मांग रखी गई, इसकी पूरी जानकारी प्रेम किशोर बाघ प्रांतीय अध्यक्ष कोटवार एसोसिएशन आफ छत्तीसगढ़ ने कुछ इस प्रकार से दी उन्होंने बताया कि 5 अगस्त 2025 से देवकर तहसील के कोटवारो द्वारा किया जा रहा अनिश्चितकालीन आंदोलन 25 अगस्त 2025 को प्रस्तावित जिला स्तरीय धरना आंदोलन एवं रैली प्रदर्शन किए जाने के संदर्भ में सूचना दी ,बेमेतरा के अंतर्गत ग्राम नवकेसा में नियम विरोध स्थाई कोटवार नियुक्ति आदेश जारी कर दिया है, इस आदेश को निरस्त करते हुए भूतपूर्व कोटवार के सदस्य को कोटवार के पद पर नियुक्त किए जाने की मांग को लेकर देवकर तहसील के कोटवार 5 अगस्त 2025 से अनिश्चितकालीन आंदोलन में बैठे हैं, संघ द्वारा बेमेतरा कलेक्टर महोदय को ज्ञापन देकर इस संबंध में उचित कार्रवाई करने के लिए मांग की गई परंतु अभी तक 16 दिन गुजर जाने के बाद भी जिला प्रशासन के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है जिससे दुखी होकर बेमेतरा के कोटवारो ने जिला स्तरीय धरने पर बैठकर प्रदर्शन करने को मजबूर हुए और धरने पर बैठ गए।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,




