• August 27, 2025

नवीन प्रयास आवासीय विद्यालय जिला राजनांदगांव एवं बलरामपुर में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग उपस्थित 29 से 30 अगस्त को आयोजित होगी

नवीन प्रयास आवासीय विद्यालय जिला राजनांदगांव एवं बलरामपुर में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग उपस्थित 29 से 30 अगस्त को आयोजित होगी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास इन्द्रावती भवन छ.ग. नया रायपुर के आदेशानुसार मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रदेश के आदिवासी उपयोजना क्षेत्र तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रयास आवासीय विद्यालयों को कक्षा 9वीं (सत्र 2025-26) में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की वर्गवार तृतीय प्रतीक्षा सूची विभाग की वेबसाईट https://eklavya.cg.nic.in पर अपलोड कर दिया गया है। प्रतीक्षा सूची में दर्शित विद्यार्थी निर्धारित तिथि एवं समय में काउंसलिंग फॉर्म भर कर अनिवार्य दस्तावेजो सहित उपस्थित होना सुनिश्चित करें। काउंसलिंग की तिथि व समय का वर्गवार विवरण इस प्रकार है।
29 अगस्त 2025: अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह (PVTG) बालक। 29 अगस्त 2025: अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह (PVTG) बालिका। 29 अगस्त 2025: अनुसूचित जाति बालक/बालिका। 30 अगस्त 2025: अन्य पिछड़ा वर्ग बालक/बालिका। 30 अगस्त 2025: सामान्य वर्ग के बालक/बालिका। काउंसलिंग स्थल प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय सड्डू उरकुरा मार्ग, व्ही.आई.पी. सीटी कालोनी के सामने जिला रायपुर।
प्रत्येक दिन काउंसलिंग का समय प्रातः 10ः00 बजे से सायं 5ः00 बजे तक निर्धारित है। सभी विद्यार्थियों को निर्धारित तिथि पर दस्तावेजों सहित उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की व्यवस्था देखने पहुंचीं

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   15 अगस्त के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी का स्कूली दौरा…
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण को लेकर सख़्त

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अतिक्रमण किया गया या किए जा रहे स्थानों पर बेमेतरा में कार्रवाई तेज कर…
बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…