• August 30, 2025

राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन पुलिस ग्राउंड रक्षित क्षेत्र में किया गया

राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन पुलिस ग्राउंड रक्षित क्षेत्र में किया गया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन पुलिस ग्राउंड रक्षित क्षेत्र में किया गया था ,जिसमें आसपास के गांव के विद्यालय से आए हुए बच्चों ने भाग लिया जिसमें की विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए , छात्र-छात्राओं ने कई खेलों में भाग लिया जिसमें मुख्य रूप से रस्साकशी, मार्शल आर्ट, गतका, रेस और अन्य प्रकार के गेम्स खेले गए, अनेक प्रकार के गेम्स खेले गए, उन सभी प्रतिभागियों के साथ आए हुए कोच और टीचर्स को भी सम्मानित किया गया, इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेमेतरा विधायक दीपेश साहू के साथ नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिंहा ,एसडीएम पिंकी मनहर जिला खेल प्रभारी के साथ उनके सहयोगी विभागीय सेंगर, दिनेश , पत्रकार सिंघानिया , और उनके साथ मंच में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे, विधायक बेमेतरा दीपेश साहू ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा बेमेतरा में खेल सामग्री की जरुरत को पूरा किया जाएगा और जिस प्रकार दोपहर में सुबह से आए हुए बच्चों ने लगातार अपना प्रदर्शन किया यह खेल भावना को दर्शाता है, खेल भावना से प्रेरित बच्चे लगता परिश्रम करते रहते हैं ठंडी, गर्मी, बरसात में पढ़ाई के साथ खेल को भी करियर बनाने के लिए बेमेतरा के कई विद्यालयों के विद्यार्थी आज जिले ही नहीं राज्य और भारत के अन्य जगहों में भी बेमेतरा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं जिसके लिए बेमेतरा विधायक ने बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी, उनके उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें जो भी सहयोग हो सकेगा करने का आश्वासन भी दिया। देखिए पूरी खबर विधायक बेमेतरा दीपेश साहू ने क्या कुछ कहा और साथ ही उन्होंने नशा उन्मूलन की शपथ दिलाई।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री रामदेव बाबा दरबार, नवकार परिसर पुलगांव नाका में आयोजित 10 दिवसीय…
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई ई-सेवाएं; दुर्ग जिला अदालत परिसर में KIOSK और AFR ऐप की सुविधा शुरू

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग : न्यायिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुलभ और डिजिटल बनाने की दिशा…
21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश में बना उपविजेता – विधायक ललित चंद्राकर जी ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर किया खिलाड़ियों का स्वागत

21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर द्वारा 21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता…