• September 2, 2025

उर्वरक की अनियमितता पर सहसपुर की फर्म का प्राधिकार पत्र 15 दिनों के लिए निलंबित

उर्वरक की अनियमितता पर सहसपुर की फर्म का प्राधिकार पत्र 15 दिनों के लिए निलंबित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा।
संचालनालय कृषि छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी, तस्करी एवं नकली खाद की बिक्री पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में उर्वरक निरीक्षक, विकासखंड साजा द्वारा सहसपुर स्थित मेसर्स ग्रोफास्ट एग्रोवेन्चर्स का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एमओपी उर्वरक में 35.90 मीट्रिक टन का अंतर पीओएस स्टॉक एवं भौतिक स्टॉक में पाया गया। पूर्व में भी फर्म को कमियों पर सुधार हेतु नोटिस दिया गया था, किन्तु पुनः अनियमितता पाए जाने पर उर्वरक निरीक्षक ने कार्रवाई की अनुशंसा की।
अनुशंसा पर कार्यवाही करते हुए जिला बेमेतरा के उप संचालक कृषि एवं प्राधिकृत अधिकारी मोरध्वज डड़सेना ने उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 की धारा 31 के तहत फर्म का उर्वरक प्राधिकार पत्र क्रमांक FBMT419/2023, वैधता 22 जून 2028 तक हैं, को 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान संबंधित फर्म किसी भी प्रकार का उर्वरक का भंडारण या विक्रय नहीं कर सकेगी। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

हमर लैब बंद कर निजी कंपनी को लाभ पहुंचाने का षड्यंत्र, सरकारी अस्पतालों की जांच व्यवस्था बदहाल – धीरज बाकलीवाल

हमर लैब बंद कर निजी कंपनी को लाभ पहुंचाने का षड्यंत्र, सरकारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने प्रदेश…
श्याम नगर रिसाली में हनुमान महाराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न, विधायक ललित चंद्राकर ने किया अभिषेक एवं पूजा-अर्चना

श्याम नगर रिसाली में हनुमान महाराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     रिसाली स्थित श्याम नगर में गत दिवस_श्री हनुमान जी महाराज_ की पावन…
दुर्ग के 100 वर्ष पुराने डीईओ कार्यालय भवन का होगा नवनिर्माण, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल

दुर्ग के 100 वर्ष पुराने डीईओ कार्यालय भवन का होगा नवनिर्माण, मंत्री…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग जिला मुख्यालय स्थित 1904 में बने 100 वर्ष से अधिक…