- September 3, 2025
बेमेतरा गठित पुलिस टीम की कार्यवाही, रकम दोगुना होने का प्रलोभन देकर निवेशकों के साथ धोखाधड़ी करने वाला बेमेतरा एवं बेरला के प्रकरण में फरार आरोपी डायरेक्टर गिरफ्तार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
प्रार्थी योगेन्द्र साहू पिता बालाराम साहू उम्र 34 साल साकिन पतोरा थाना बेरला जिला बेमेतरा एवं अन्य निवेशको को पी.ए.सी.एल. लिमिटेड के संचालक सुखदेव सिंह, गुरमीत सिंह, त्रिलोचन सिंह, निर्मल सिंह भंगु, सुब्रत भट्टाचार्य, सिकन्दर सिंह ढिल्लन ने अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर अभिकर्ताओ के माध्यम से पी.ए.सी.एल. कंपनी में रकम दुगुना करने एवं कंपनी में फायदा होगा कहकर झांसे में डालकर कंपनी में पैसा जमा करवाकर धोखाधड़ी कर कंपनी बंद कर फरार हो गया है कि रिपोर्ट पर थाना बेरला में धारा 420,409,120 (बी), 34 भादवि, धारा 3,4, ईनामी चिट एवं धन परि. स्कीम पाबंदी अधि. 1978 एवं धारा 10 छ.ग. निक्षेपको के संरक्षण अधि. 2005 अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
*जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह एवं एसडीओपी बेमेतरा श्री मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार के मार्गदर्शन में टीम गठित कर फरार आरोपियों कि पता तलाश हेतु विवेचना कार्यवाही में लगाया गया।
*विवेचना के दौरान प्रकरण में* पूर्व में आरोपी डायरेक्ट सुखदेव सिंह, त्रिलोचन सिंह, निर्मल सिंह भंगु, गुरमीत सिंह, सुब्रत भट्टाचार्य, सिकन्दर सिंह ढिल्लन को गिरफ्तार कर धारा 173(8) द.प्र.स. के तहत अभियोग पत्र तैयार कर न्यायालय पेश किया गया है। आरोपी नरेन्दर सिंह मेहता पिता स्व. प्रताप सिंह मेहता उम्र 68 साल निवासी गोविंद वेली, मकान नं. 421 थाना सिटी थाना रूपनगर जिला रूपनगर, पंजाब को थाना बेमेतरा के अपराध धारा 420,409,120 (बी), 34 भादवि, धारा 3,4 ईनामी चिट एवं धन परि. स्कीम पाबंदी अधि. 1978 एवं धारा 10 छ.ग. निक्षेपको के संरक्षण अधि. 2005 में गिरफ्तार कर माननीय जे.एम.एफ.सी. न्यायालय रूपनगर पंजाब में पेश कर ट्रॉजिस्ट रिमाण्ड लेकर थाना बेमेतरा लाया गया है, जिसे आज दिनांक 02.09.2025 को थाना बेरला के अपराध में फॉर्मल गिरफ्तारी किया गया है। प्रकरण के अन्य डायरेक्टरों व आरोपियों की पता तलाश जारी है।
इस कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना बेरला प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कांत सिंह, गठित टीम उप निरीक्षक राकेश साहू, ओंकार प्रसाद साहू, सहायक उप निरीक्षक संतोष ध्रुर्वे, दिनेश चंद शर्मा, प्रधान आरक्षक दिनेश मंडावी, शिवराज सिंह, आरक्षक मोती लाल जायसवाल, संतोष धीवर सहित अन्य पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस , ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी , 94255 64553 , 6265 741003




