• September 11, 2025

वार्ड 3 में सीसी रोड निर्माण कार्य का विधायक दीपेश साहू ने किया भूमिपूजन

वार्ड 3 में सीसी रोड निर्माण कार्य का विधायक दीपेश साहू ने किया भूमिपूजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा । बेमेतरा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 03 में आज विकास की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ाते हुए सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन सम्पन्न हुआ। जिसमे विधायक दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप मे मौजूद रहे l यह सड़क पुसैया साहू के घर से घनश्याम चंद्राकर के घर तक बनेगी, जिसकी लागत राशि लगभग ₹7.95 लाख की है स्थानीय नागरिकों ने विधायक श्री साहू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सड़क निर्माण कार्य न केवल आवागमन को सहज बनाएगा, बल्कि बेमेतरा नगर के समग्र विकास में एक नई शुरुआत साबित होगा।

भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री दीपेश साहू ने कहा कि –बेमेतरा नगर का सतत विकास ही मेरा संकल्प है। आज वार्ड क्रमांक 03 में सीसी रोड निर्माण कार्य की शुरुआत हुई है। इस सड़क से नागरिकों को आवागमन में बड़ी सुविधा होगी और व्यापार, शिक्षा एवं सामाजिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।”उन्होंने आगे कहा कि –हमारी प्राथमिकता है कि नगर के हर वार्ड में सीसी रोड, नाली, पेयजल और रोशनी जैसी बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध हों। विकास केवल कागजों पर नहीं बल्कि धरातल पर दिखना चाहिए। यह सड़क निर्माण कार्य उसी दिशा में उठाया गया ठोस कदम है।”साहू ने उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का सहयोग और विश्वास ही मेरी ताकत है। आपके समर्थन से हम बेमेतरा को एक आदर्श नगर बनाने के लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ रहे हैं। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, पार्षद पंचू साहू, विकाश तम्बोली गौरव साहू, रोशन दत्ता , रेवा राम निषाद, ओमेश्वरी साहू ,दीनानाथ साहू सहित भाजपा कार्यकर्त्ता वार्डवासी उपस्थित रहे।

 

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी , 94255 64553, 626574 1003,


Related News

हमर लैब बंद कर निजी कंपनी को लाभ पहुंचाने का षड्यंत्र, सरकारी अस्पतालों की जांच व्यवस्था बदहाल – धीरज बाकलीवाल

हमर लैब बंद कर निजी कंपनी को लाभ पहुंचाने का षड्यंत्र, सरकारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने प्रदेश…
श्याम नगर रिसाली में हनुमान महाराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न, विधायक ललित चंद्राकर ने किया अभिषेक एवं पूजा-अर्चना

श्याम नगर रिसाली में हनुमान महाराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     रिसाली स्थित श्याम नगर में गत दिवस_श्री हनुमान जी महाराज_ की पावन…
दुर्ग के 100 वर्ष पुराने डीईओ कार्यालय भवन का होगा नवनिर्माण, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल

दुर्ग के 100 वर्ष पुराने डीईओ कार्यालय भवन का होगा नवनिर्माण, मंत्री…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग जिला मुख्यालय स्थित 1904 में बने 100 वर्ष से अधिक…