• September 13, 2025

ऑनलाइन सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता पर संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित

ऑनलाइन सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता पर संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब) महिला एवं बाल विकास विभाग, बेमेतरा (छ.ग.) द्वारा भारत सरकार की योजना अंतर्गत ऑनलाइन सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन शासकीय पं. जवाहरलाल नेहरू कला एवं विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेमेतरा में किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन महिला सशक्तिकरण (हब) मिशन शक्ति अंतर्गत जिला मिशन समन्वयक श्री राजीव कुमार वर्मा के नेतृत्व में हुआ।
कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री चंद्रबेश सिंह सिसोदिया के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, ऑनलाइन एवं बैंकिंग धोखाधड़ी, डेटा चोरी, सॉफ्टवेयर पाइरेसी, डी-डॉस हमलों और साइबर जासूसी जैसे खतरों के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन सुश्री सोनाली गुहा (साइबर फॉरेनसिक & लेब एक्सपर्ट ) ने साइबर सुरक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने सोशल मीडिया एवं ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के सुरक्षित उपयोग, साइबर बुलिंग, फिशिंग, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए विशेष सुरक्षा टिप्स, मोबाइल फोन, ईमेल आईडी, व्हाट्सएप, यूपीआई और बैंकिंग लेनदेन को सुरक्षित रखने के उपाय बताए। साथ ही ओटीपी और पासवर्ड की सुरक्षा तथा साइबर अपराध की शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती वीणा त्रिपाठी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री व्योम श्रीवास्तव, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

प्रदेश सरकार किसानों के हितों की रक्षा और खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध और संकल्पित : सुरेंद्र कौशिक

प्रदेश सरकार किसानों के हितों की रक्षा और खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने धान खरीदी की…
2 करोड़ 17 लाख 88 हज़ार रुपए से संवरेगी रिसाली की सड़क

2 करोड़ 17 लाख 88 हज़ार रुपए से संवरेगी रिसाली की सड़क

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   रिसाली में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने विकास कार्य के लिए भूमिपूजन…
कांग्रेस के चक्काजाम एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पत्र के बाद दबाव में झुकी भाजपा सरकार, 2 दिन की धान खरीदी में बढ़ोतरी – राकेश ठाकुर

कांग्रेस के चक्काजाम एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पत्र के बाद…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा धान खरीदी की अवधि को मात्र दो…