• September 13, 2025

भीमभौरी मे नगर पंचायत भवन निर्माण का विधायक दीपेश साहू ने किया भूमिपूजन

भीमभौरी मे नगर पंचायत भवन निर्माण का विधायक दीपेश साहू ने किया भूमिपूजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा :- आज नगर पंचायत भिमभौरी में 50 लाख रूपये के लागत बनने वाले नगर पंचायत भवन निर्माण हेतु भव्य भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री संध्या परगनिया सम्मिलित हुईं तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष श्री संदीप परगनिया ने की।

विधायक दीपेश साहू ने वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पूजा-अर्चना कर नगर पंचायत भवन निर्माण का विधिवत भूमिपूजन किया। उन्होंने इस अवसर पर नगर पंचायत भिमभौरी के समस्त नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए कहा कि –नगर पंचायत भवन का निर्माण भिमभौरी नगरवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसके निर्माण से न केवल प्रशासनिक कार्य सुव्यवस्थित होंगे, बल्कि आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ और त्वरित सेवाएँ भी प्राप्त होंगी। यह भवन जनसेवा का सशक्त केंद्र बनेगा और नगर के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक नया अध्याय जोड़ेगा।”इस अवसर पर विधायक दीपेश साहू ने उपस्थित सभी नागरिकों से नगर के विकास कार्यों में सहयोग और सहभागिता की अपील भी की।

कार्यक्रम मे नगर पंचायत भिम भौरी के चुनाव प्रभारी महेश साहू, मण्डल अध्यक्ष सूर्यकान्त नायक, मण्डल उपाध्यक्ष उत्तम देवांगन, पार्षद श्याम कुमार वर्मा, लीला देवी, अरुण साव, सीता सिन्हा, श्यामा, कैलाश वर्मा, गोविन्द यदु, नरेंद्र धीवर, मोहित साहू, प्रकाश यादव, यूके देवांगन, योगेश धीवर, परस यादव, लोकनाथ साहू, अमर साहू, नगर पंचायत CMO, तहसीलदार सरिता मंडरिया, पटवारी सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

भाजपा की जन आक्रोश रैली दरअसल सत्ता का दुरुपयोग: प्रशासन को बना दिया गया पार्टी का एजेंट – राकेश ठाकुर

भाजपा की जन आक्रोश रैली दरअसल सत्ता का दुरुपयोग: प्रशासन को बना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने जनपद पंचायत पाटन…
अक्षय तृतीया के अवसर पर दुर्गा मंदिर में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम का प्रगटोत्सव बनाया गया, जिसमें विशेष पूजा अर्चना आरती का आयोजन 

अक्षय तृतीया के अवसर पर दुर्गा मंदिर में भगवान विष्णु के छठे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग: हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी अक्षय तृतीया के अवसर पर…
आगामी नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम बावामोहतरा में विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया

आगामी नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम बावामोहतरा में विधिक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार एवं श्रीमती सरोज नंद…