• September 15, 2025

कोलकाता में विज्ञान अनुसंधान यात्रा में कवर्धा ज़ोन का प्रतिनिधित्व करेंगे बेमेतरा के विद्यार्थी

कोलकाता में विज्ञान अनुसंधान यात्रा में कवर्धा ज़ोन का प्रतिनिधित्व करेंगे बेमेतरा के विद्यार्थी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रायपुर द्वारा आयोजित विज्ञान अनुसंधान यात्रा के अंतर्गत 13 से 18 सितम्बर तक कोलकाता में होने वाले 11वें विज्ञान संगम में कवर्धा ज़ोन के चार छात्र प्रतिनिधित्व करेंगे। चयनित विद्यार्थियों में श्रुति पांडेय एवं जान्हवी देवांगन (पीएमश्री सेजेस शिवलाल राठी, बेमेतरा) तथा मानसी गुप्ता एवं रागिनी चौरसिया (पीएमश्री सेजेस, पंडरिया) शामिल हैं। इन विद्यार्थियों के साथ पीएमश्री सेजेस शिवलाल राठी, बेमेतरा की जीवविज्ञान व्याख्याता श्रीमती स्मृति अग्रवाल को आधिकारिक एस्कॉर्ट नियुक्त किया गया है।
प्रतिभागी दल 15 सितम्बर को रायपुर से कोलकाता के लिए रवाना हुआ। यात्रा के दौरान छात्र-छात्राएँ साइंस सिटी का भ्रमण करेंगे तथा बिरला तारामंडल में आयोजित शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त वे अनुसंधान यात्रा से जुड़े विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी अपनी सहभागिता दर्ज कराएंगे। दल की वापसी 18 सितम्बर को होगी। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, अनुसंधान प्रवृत्ति एवं सृजनात्मकता को बढ़ावा देना है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री गंदलाल चतुर्वेदी सहित स्थानीय शिक्षाविदों एवं अधिकारियों ने चयनित विद्यार्थियों और श्रीमती अग्रवाल को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं तथा विश्वास व्यक्त किया है कि यह दल कवर्धा ज़ोन और जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेगा।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

वाद-मुक्त ग्रामीण भारत की दिशा में महत्वपूर्ण पहल : ग्राम घुघसीडीह में सामुदायिक मध्यस्थता कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता एवं संवाद बैठक आयोजित

वाद-मुक्त ग्रामीण भारत की दिशा में महत्वपूर्ण पहल : ग्राम घुघसीडीह में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी “Community Mediation Towards a…
पोटिया में शाला प्रवेशोत्सव मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया स्मार्ट क्लास एवं संगीत कक्ष का लोकार्पण

पोटिया में शाला प्रवेशोत्सव मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया स्मार्ट क्लास एवं…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रदेशभर में संचालित शाला प्रवेशोत्सव के अंतर्गत आज दुर्ग के पोटिया…
जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के जन्मदिवस पर ऐतिहासिक कार्यकर्ता मिलन समारोह, कांग्रेस भवन में उमड़ा जनसैलाब

जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के जन्मदिवस पर ऐतिहासिक कार्यकर्ता मिलन समारोह, कांग्रेस भवन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के जन्मदिवस के अवसर…