• September 15, 2025

सायबर सेल बेमेतरा एवं थाना चंदनू पुलिस टीम की कार्यवाही, आपराधिक गतिविधियों में लिप्त 05 व्यक्तियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

सायबर सेल बेमेतरा एवं थाना चंदनू पुलिस टीम की कार्यवाही, आपराधिक गतिविधियों में लिप्त 05 व्यक्तियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

 

बेमेतरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा श्रीमती कौशिल्या साहू, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार, डीएसपी श्री राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है।

*इसी क्रम में* ग्राम मऊ थाना चंदनू में लोगों का सूचना मिल रहा था कि कभी कभी गाँव में बाहर बाहर से लोग गाँव के खेत खार में आते हैं जुआ खेलते हैं और चले जाते हैं जिस पर गाँव के माहोल खराब हो रहे हैं जिस पर 13 सितम्बर 2025 को सुचना मिलने पर थाना प्रभारी एवं स्टाफ ग्राम मऊ मौके पर पहुचे तो कुछ लोग जुआ फड़ के तरफ से आ रहे थे जिससे पूछताछ करने पर जिला बिलासुपर के अलग – अलग स्थान से ग्राम मऊ के खेत में आये थे कि जरूर कोई संज्ञेय अपराध के आशय से आये थे गाँव वालों के बोलने से क्यों यहां पर आये हो बोलने पर आवेश में आ गये थे जिससे जरूर कोई संज्ञेय अपराध घटित हो सकता था जिस पर अनावेदकों 01. राजकुमार सिंह पिता खेदु सिंह उम्म्र 60 साल ग्राम वार्ड.नं. 29 तारबहार नाका थाना तारबहार जिला बिलासपुर, 02. विवके गोले पिता गिरधारी लाल गोले उम्र 36 साल साकिन दयालबंद वार्ड नं. 40 थाना सीटी कोतवाली बिलासपुर जिला बिलासपुर, 03. संतोष सोनकर पिता स्व. बलीराम सोनकर उम्र 44 साल साकिन कलबला चौक वार्ड नं. 34 थाना सीटी कोतवाली बिलासपुर, 04. बिरेन्द्र आंठले पिता राजकुमार आंठले उम्र 49 साल साकिन जालबद वार्ड नं. 33 थाना सीटी कोतवाली जिला बिलासपुर, 05. अफजल खान पिता इकबाल खान उम्र 34 साल साकिन वार्ड नं. 44 सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर को हिरासत में लेकर धारा 170, 126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत 05 व्यक्तियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया। *उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध बिलासपुर जिले के अलग-अलग थानो में विभिन्न आपराधिक एवं जुआ एक्ट के प्रकरण दर्ज हैं।*

समाज पर सकारात्मक प्रभाव:

*उक्त अनावेदकों पर कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों को अब बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन ने समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। पुलिस का संदेश:अब नहीं बख्शे जाएंगे अपराधी।”*

बेमेतरा पुलिस की अपील –
बेमेतरा पुलिस की आमजन से अपील की है की अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली दवा एवं अन्य अवैध कार्यो में लिप्त लोगो की जानकारी होने पर पुलिस कंट्रोल रूम बेमेतरा के नंबर 94791-92013 में सूचना देने तथा अवैध कारोबारियों की सूचना देने वालों का नाम रखा जाएगा गोपनीय।

उक्त कार्यवाही में एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार के नेतृत्व में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी चंदनू सहायक उप निरीक्षक द्वारिका प्रसाद देशलहरे, प्रधान आरक्षक सुखेलाल बंजारे, आरक्षक नुरेश वर्मा, रेखन साहू, पीलाराम साहू, संजय पाटिल, विनोद सिंह, जय किशन साहू, मोती जायसवाल, संतोष धीवर, सुनील साहू, निरंजन वैष्णव, दीपक ठाकुर, सहित थाना चंदनू/सायबर सेल के समस्त स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की प्रगति बेमिसाल, 25 वर्षों में 74 हजार से बढ़कर 8.5 लाख हुए कृषक उपभोक्ता – गजेन्द्र यादव

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की प्रगति बेमिसाल, 25…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…
 विद्युत विभाग बेमेतरा संभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण रजत जयंती समारोह भव्य रूप से सम्पन्न, दीपेश साहू  हुए शामिल

 विद्युत विभाग बेमेतरा संभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण रजत जयंती समारोह भव्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़…
रोजगार एवं आवास दिवस: ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल, हर माह की 7 तारीख को ग्राम पंचायतों में मनाया जाएगा आवास दिवस

रोजगार एवं आवास दिवस: ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। ग्रामीण क्षेत्रों में आवास एवं रोजगार से जुड़ी योजनाओं को और अधिक…