• September 16, 2025

बेमेतरा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े का विधायक दीपेश साहू ने किया स्वागत

बेमेतरा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े का विधायक दीपेश साहू ने किया स्वागत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े का विधायक दीपेश साहू ने किया भव्य स्वागत

 

बेमेतरा :- भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े का आज प्रथम बेमेतरा आगमन हुआ। इस अवसर पर सिग्नल चौक बेमेतरा में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल विधायक श्री दीपेश साहू सहित अनेक वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता डॉ सनम जांगड़े का स्वागत अभिनंदन किया

स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री दीपेश साहू ने कहा –आज हमारे बीच भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े जी का प्रथम आगमन हुआ है। मैं अपनी ओर से और पूरी भारतीय जनता पार्टी परिवार की ओर से माँ भद्रकाली की पावन धरा मे हार्दिक स्वागत अभिनंदन कर्ता हूँ l उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी l साहू ने कहा की मुझे विश्वास है कि डॉ. जांगड़े जी के नेतृत्व में अब अनुसूचित जाति समाज की चिंता और समस्याओं का समाधान और भी गति से होगा। वे समाज के हर सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे और उनके मार्गदर्शन में समाज के उत्थान और विकास के लिए ठोस पहल होगी।”उन्होंने आगे कहा कि “माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में हमारी सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प पर लगातार कार्य कर रही है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े जी जैसे ऊर्जावान और जमीनी नेता के रूप में नया नेतृत्व मिला है, जिससे निश्चित ही समाज के विकास की दिशा और गति तेज होगी।”

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजय साहू, प्रदेश मंत्री संध्या परगनिया, पूर्व विधायक अवधेश सिँह चंदेल, नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, जनपद अध्यक्ष हेमा जय दिवाकर रजक, कर कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद रजक, जिला पंचायत सदस्य अंजू बघेल, शहर मंडल अध्यक्ष युगल देवांगन
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी, सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

भाजपा की जन आक्रोश रैली दरअसल सत्ता का दुरुपयोग: प्रशासन को बना दिया गया पार्टी का एजेंट – राकेश ठाकुर

भाजपा की जन आक्रोश रैली दरअसल सत्ता का दुरुपयोग: प्रशासन को बना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने जनपद पंचायत पाटन…
अक्षय तृतीया के अवसर पर दुर्गा मंदिर में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम का प्रगटोत्सव बनाया गया, जिसमें विशेष पूजा अर्चना आरती का आयोजन 

अक्षय तृतीया के अवसर पर दुर्गा मंदिर में भगवान विष्णु के छठे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग: हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी अक्षय तृतीया के अवसर पर…
आगामी नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम बावामोहतरा में विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया

आगामी नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम बावामोहतरा में विधिक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार एवं श्रीमती सरोज नंद…