• September 16, 2025

सामुदायिक पुलिसिंग के तहत “हमर पुलिस हमर बजार एवं हमर पुलिस हमर गांव अभियान के माध्यम से आम नागरिकों को किया जा रहा जागरूक

सामुदायिक पुलिसिंग के तहत “हमर पुलिस हमर बजार एवं हमर पुलिस हमर गांव अभियान के माध्यम से आम नागरिकों को किया जा रहा जागरूक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्री राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस के द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के लिए “हमर पुलिस हमर बजार” एवं “हमर पुलिस हमर गांव” अभियान के माध्यम से आम नागरिकों को जिले के हॉट/बाजारों एवं ग्रामों, स्कुल, कॉलेजों में बालक/बालिकाओ/ महिलाओं की सुरक्षा, नशा मुक्ति के खिलाफ एवं सायबर अपराध, महिलाओं एवं बच्चो संबंधित अपराधों व यातायात के नियमों एवं चलित थाना के माध्यम से जागरूक करने जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

*इसी क्रम में आज 16 सितंबर 2025 को* “हमर पुलिस हमर बजार” एवं “हमर पुलिस हमर गांव” अभियान के माध्यम से पुलिस चौकी प्रभारी देवरबीजा सहायक उप निरीक्षक रेशम लाल भास्कर, प्रधान आरक्षक आनंद कोठारी, आरक्षक प्रवीण वर्मा एवं अन्य स्टाफ के द्वारा ग्राम देवरबीजा हॉट/बाजार में आम जनता से संवाद कर, ग्रामीण अंचल से आये ग्रामवासियो को “नशा मुक्त जीवन” की शपथ दिलाई गई। सभी ने “नशा मुक्त जीवन” की शपथ ली और सभी उपस्थितजन ने “जिंदगी को हाँ, नशे को ना” का संकल्प लेते हुए नशीली दवाओं के सेवन से दूर रहने और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

*इस दौरान ग्रामीण अंचल से आये* ग्रामीण जन को बताया कि नशा न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि यह सामाजिक और आर्थिक रूप से भी व्यक्ति और परिवार को नुकसान पहुँचाता है। सभी को समाज में नशे के खिलाफ सशक्त संदेश देने तथा दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की।

*बेमेतरा पुलिस द्वारा* जिले भर में नशा विरोधी अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें जनभागीदारी को विशेष महत्व दिया जा रहा है। बेमेतरा पुलिस का संदेश है — “जनभागीदारी ही नशा मुक्त समाज की नींव है। आइए, हम सब मिलकर इस सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म करें।”

*साथ ही सायबर,* फर्जी काल, ठगी, यातायात नियमो व अन्य अपराधों के संबंध में जागरूक किया गया। जिसमें बालिकाओं/महिलाओ पर हो रहे अपराध एवं मोबाइल से सम्बन्धित होने वाले अपराध एवं उनके रोकथाम तथा महिलाओ एवं बालिकाओ पर हो रहे लैंगिक शोषण के बचाव एवं कारण से संबंधित तथा सायबर अपराधों से बचाव हेतू महत्तवपूर्ण जानकारी साझा की गई।

*उन्होने* बाहरी लोगों की आवाजाही, असामाजिक तत्वों व अवैध कारोबारी में लिप्त लोगो एवं सोना – चांदी चमकाने के नाम पर ठगी करने वालो पर कड़ी नजर रखने और पीकप, मालवाहन में सवारी नहीं बैठाने, यातायात के नियमों का हमेशा पालन किये जाने एवं सभी को हेलमेट पहनने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

आमजन को बेमेतरा पुलिस के द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के लिए हमर पुलिस हमर बजार” एवं हमर पुलिस हमर गांव” के माध्यम से चौपाल लगाकर लगातार हॉट/बाजार एवं गांव – गांव में जाकर जागरूक किया जा रहा है।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…
कर्मचारी और अधिकारियों का जुलाई माह 2026 का वेतन रुका, पहुंचे सीएमएचओ ऑफिस

कर्मचारी और अधिकारियों का जुलाई माह 2026 का वेतन रुका, पहुंचे सीएमएचओ…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला बेमेतरा, जिला अध्यक्ष स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ…
दीक्षारंभ में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर विद्यार्थियों से किये आत्मीय संवाद

दीक्षारंभ में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव…