• September 17, 2025

एनएचएम कर्मचारियों का 30 वें दिन भी प्रदर्शन, जय स्तंभ चौक के सामने 10 सूत्रीय मांग को लेकर धरने पर डटे हुए

एनएचएम कर्मचारियों का 30 वें दिन भी प्रदर्शन, जय स्तंभ चौक के सामने 10 सूत्रीय मांग को लेकर धरने पर डटे हुए

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा

संविदा प्रथा को समाप्त करने के लिए लगातार एनएचएम कर्मचारियों का 30 वें दिन भी प्रदर्शन, जय स्तंभ चौक के सामने 10 सूत्रीय मांग को लेकर धरने पर बैठे है, उन्हें पूरा विश्वास है कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा, इधर शासन प्रशासन ने उनकी मांग को ना मानते हुए दबाव बनाना प्रारंभ कर दिया है कुछ कर्मचारियों के ऊपर उन्होंने कार्रवाई भी की है,वहीं एक कर्मचारी ने अपने काम में वापसी की है,वहीं हड़ताल अभी जारी है, जिस वजह से लोगों को स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इस धरने से 16000 एचएम कर्मचारी प्रभावित हो रहे हैं, उनका कहना यह है कि जो नियमितीकरण की मांग की गई है उसे शीघ्र पूरा किया जाए , जब तक उनकी बात नहीं मानी जाएगी तब तक यह अनिश्चितकालीन धरना चलता रहेगा, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अमृतलाल ने एनएचएम कर्मचारीयो को सूचित किया कि वे शासन प्रशासन के काम में सहयोग करते हुए अपने-अपने काम में वापस आए ,जिससे काम रुकने की वजह से होने वाली परेशानियां न हो और लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल सके।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…