• January 18, 2024

परपोड़ा में निकली रामलला की प्राणप्रतिष्ठा के लिए आमंत्रण यात्रा

परपोड़ा में निकली रामलला की प्राणप्रतिष्ठा के लिए आमंत्रण यात्रा

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज
22 जनवरी को अयोध्या में रामलला मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर परपोड़ा में आमंत्रण यात्रा निकाली गई। आमंत्रण यात्रा ने पूरे गांव का भ्रमण किया। इस बीच भजन-कीर्तन के बीच लोगों को 22 जनवरी को अपने आसपास स्थित मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना करने की अपील की गई। साथ ही दीवाली की तरह 22 जनवरी को एक उत्सव के रूप में मनाने की अपील की गई। इस अवसर पर अयोध्या से आए हुए पूजित अक्षत कलश का भजन कीर्तन के साथ ग्राम परपोड़ा में स्वागत किया गया। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आमंत्रण देने पहुंचे दूर दूर से लोग, गांवों में खुशी का मौहोल है। साथ ही सतर्क पुलिस और अधिकारी भी शांति पूर्ण ढंग से कार्यक्रम करवाने में सहयोग कर रहे। नशा, जुआ, शराबखोरी, करने वालो को कड़े निर्देश दिए गए। लापरवाही से वाहन चलाने पर होगी कार्यवाही, यातायात पालन के लिए पखवाड़े का हुआ आयोजन ।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003


Related News

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की कलेक्टर ने की समीक्षा

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की कलेक्टर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज   धमतरी। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर जिले में समर्थन…
ऑनलाइन टोकन से धान विक्रय हुआ आसान, खेती की आमदनी से घर बनाने का सपना संजो रहे किसान इलोक राम साहू

ऑनलाइन टोकन से धान विक्रय हुआ आसान, खेती की आमदनी से घर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धमतरी। शासन की समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था किसानों के लिए आर्थिक…
आईटीआई मेघा के प्रशिक्षणार्थियों का औद्योगिक प्रशिक्षण, इलेक्ट्रिशियन एवं सोलर टेक्नीशियन ट्रेड के युवाओं को मिलेगा 150-150 घंटे का व्यावहारिक प्रशिक्षण

आईटीआई मेघा के प्रशिक्षणार्थियों का औद्योगिक प्रशिक्षण, इलेक्ट्रिशियन एवं सोलर टेक्नीशियन ट्रेड…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धमतरी। जिले के युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तकनीकी रूप से…