- September 17, 2025
वोट चोर गद्दी छोड़ को लेकर बेमेतरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हुंकार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
वोट चोर गद्दी छोड़ के आयोजित कार्यक्रम कृषि उपज मंडी बेमेतरा में कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने आए हुए किसानों और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए क्या कहा देखिए, इस अवसर पर पहुंचे थे, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, उन्होंने भी कांग्रेस पार्टी की 135 वर्ष के लंबे अंतराल को याद दिलाते हुए कहा हर गांव ,शहर में, कस्बे में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता है , उनके किए हुए परिश्रम की याद दिलाई और पार्टी के समर्पण को पुनः स्मरण कर फिर से जगाने का काम किया, इस आयोजन से कांग्रेस पार्टी ने एक तरह से शक्ति प्रदर्शित करने का मौका पाया, अब देखना यह होगा। वोट चोर गद्दी छोड़, का कितना असर होता है। इस आयोजन में प्रदेश भर के कांग्रेस पार्टी के नेता उपस्थित थे, इस आयोजन को समर्थन देने के लिए बड़ी संख्या में किसानों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व दीपक बैंस, ने भी संबोधित किया, पूर्व सीएम भूपेश बघेल के मंच पर आते ही लोगों का उत्साह देखते ही बनता था, कका अभी जिंदा हे , की आवाज आने लगी, कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को एक साथ देखने के लिए कृषि उपज मंडी बेमेतरा में लोगों का जन सैलाब उमड़ पड़ा, जहां बैठने के लिए कुर्सियां भी कम पड़ गई ,लोगों ने दूर से खड़े रहकर ही काफी देर तक, आए हुए नेताओं का संबोधन सुना ।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,




