• September 19, 2025

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का भव्य आयोजन

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का भव्य आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश में रजत महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज बेमेतरा जिले में “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में साजा विधायक श्री ईश्वर साहू मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से किया गया।

स्वच्छता दीदियों एवं हितग्राहियों को मिला संबल
स्वच्छता अभियान में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने वाली स्वच्छता दीदियों को सामग्री वितरण कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही मछली पालन से जुड़े हितग्राहियों को आइस बॉक्स और मछली पकड़ने के जाल प्रदान किए गए ताकि वे अपने कार्य को और बेहतर ढंग से कर सकें। वहीं विशेष रूप से दिव्यांग हितग्राही कुंती साहू को ट्राइसाइकिल प्रदान की गई, जिससे उनका जीवन अधिक सुलभ एवं स्वावलंबी बन सके।

कार्यक्रम में स्वच्छता और शिक्षा को जोड़ते हुए कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि शिक्षा के साथ स्वच्छता भी जीवन का अभिन्न हिस्सा है और नई पीढ़ी को इस दिशा में विशेष जिम्मेदारी निभानी होगी।

*विधायक श्री ईश्वर साहू* ने अपने उद्बोधन में कहा –
छत्तीसगढ़ ने 25 वर्षों की यात्रा में अनेकों उपलब्धियाँ अर्जित की हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की योजनाओं और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की जनहितकारी नीतियों ने प्रदेश की तस्वीर बदल दी है। आज गरीब से गरीब व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँच रहा है। किसान, मजदूर, महिला, छात्र और युवा—सभी वर्गों को सशक्त करने के लिए राज्य और केंद्र सरकार मिलकर काम कर रही हैं।स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा हमें यह सिखाता है कि स्वच्छता से ही स्वास्थ्य और समृद्धि संभव है। आज हम सबको संकल्प लेना चाहिए कि आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण देंगे।

*कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा* ने अपने उद्बोधन में कहा –
छत्तीसगढ़ आज अपनी 25 वर्षों की विकास यात्रा में एक नए मुकाम पर खड़ा है। यहाँ अब IIT, IIIT, AIIMS, National Law University जैसी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध हो चुकी हैं। अब हमारे बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रदेश से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। मेहनत और अच्छे अध्ययन से ही सफलता मिलती है। प्रदेश में हर अवसर उपलब्ध है, बस युवाओं को लगन और परिश्रम से पढ़ाई करनी होगी।
स्वच्छता केवल सरकारी योजनाओं तक सीमित नहीं है, यह जन-आंदोलन है। जब हर नागरिक अपने आस-पास की सफाई की जिम्मेदारी स्वयं उठाएगा, तभी स्वच्छ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण संभव होगा।”

*स्वच्छता और विकास का संगम*
इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ का रजत महोत्सव केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि 25 वर्षों की प्रगति यात्रा का प्रतीक है। इस अवसर को “स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़ा से जोड़कर यह संदेश दिया गया कि विकास तभी सार्थक है जब समाज स्वच्छ, स्वस्थ और जागरूक हो।

*कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए थे। विधायक श्री ईश्वर साहू ने इन स्टॉलों का अवलोकन किया और हितग्राहियों से प्रत्यक्ष संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से हितग्राहियों तक पहुँचे।*

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती प्रेमलता, तेलघानी विकास बोर्ड छत्तीसगढ़ अध्यक्ष श्री जितेंद्र साहू, रजककार विकास बोर्ड छत्तीसगढ़ अध्यक्ष श्री प्रहलाद रजक, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अजय साहू, साजा नगर पालिका अध्यक्ष श्री हिमांशु वर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती प्रेरणा लाल, साजा जनपद अध्यक्ष श्री जितेंद्र साहू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा स्वच्छता दीदियाँ, छात्र-छात्राएँ और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…