• January 18, 2024

परपोड़ा में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा में देवकर थाना प्रभारी ने दी ट्रैफिक नियमों की जानकारी

परपोड़ा में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा में देवकर थाना प्रभारी ने दी ट्रैफिक नियमों की जानकारी

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज
बेमेतरा
जिले में यातायात सुरक्षा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर ग्राम परपोड़ा में जागरुकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर देवकर पुलिस चौकी के प्रभारी दुलेश्वर चंद्रवंशी प्रमुख रूप से मौजूद थे। उन्होंने युवाओं और ग्रामीणों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि पुलिस हेल्पलाइन नंबर हमेशा अपने पास रखें। जहां भी कुछ गलत नजर आए, तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें। आज के समय आनलाइन फ्रॉड के मामले ज्यादा हो रहे हैं। इसलिए युवा इस बात का विशेष ध्यान रखें, कि वे किसी भी अनजान एप्लीकेशन को अपने मोबाइल पर डाउनलोड न करें। मोबाइल से ज्यादा पढ़ाई पर ध्यान लगाएं। नशे की हालत में वाहन न चलाएं। दो पहिया वाहन चालक हमेशा हेलमेट का इस्तेमाल करें। चार पहिया वाहन चालक सीटबेल्ट लगाएं। हर किसी को ट्रैफिक नियमों की जानकारी होनी चाहिए। जेब्रा क्रॉसिंग नियम का पालन करें। सड़क पार करते समय दोनों तरफ जरूर देखें। उन्होंने कहा कि युवा और छात्र इस बारे में जरूर अपने घरवालों को जानकारी दें। वे खुद को ट्रैफिक नियमों का पालन करें, साथ ही अपने घरवालों और साथियों से भी नियमों के पालन की अपील करें।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003


Related News

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री रामदेव बाबा दरबार, नवकार परिसर पुलगांव नाका में आयोजित 10 दिवसीय…
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई ई-सेवाएं; दुर्ग जिला अदालत परिसर में KIOSK और AFR ऐप की सुविधा शुरू

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग : न्यायिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुलभ और डिजिटल बनाने की दिशा…
21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश में बना उपविजेता – विधायक ललित चंद्राकर जी ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर किया खिलाड़ियों का स्वागत

21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर द्वारा 21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता…