• September 20, 2025

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों के खाते में हुआ राशि अंतरण

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों के खाते में हुआ राशि अंतरण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी का 75वाँ जन्मदिन 17 सितम्बर 2025 को मध्यप्रदेश के धार जिले में मनाया गया। इस अवसर पर भारत शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित ’’प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’’ अंतर्गत पात्र हितग्राहियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से राशि अंतरण किया गया। जिसमें बेमेतरा जिला के प्रथम संतान अंतर्गत प्रथम किस्त (3000) हेतु 1095 पात्र हितग्राहियों के खाते में राशि 32,85,000 रू. व प्रथम संतान अंतर्गत द्वितीय किस्त (2000) हेतु 902 पात्र हितग्राहियों के खाते में राशि 18,04,000 रू. तथा द्वितीय संतान (बालिका) अंतर्गत 312 पात्र हितग्राहियों के खाते में एकमुस्त 6000/- के मान से राशि 18,72,000 रू. कुल 69.61 लाख रू. अंतरित किया गया।
उक्त योजनांतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले में 4317 पंजीकृत हितग्राहियों को कुल राशि 1.86 करोड़ रू. का भुगतान किया गया। जिससे गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के पोषण में सुधार, गर्भावस्था एवं प्रसव के दौरान होने वाली मजदूरी के नुकसान की भरपाई तथा स्वस्थ गर्भवस्था और शिशु के स्वास्थ्य संबंधी हेतु राशि का उपयोग किया जाकर स्वस्थ्य जीवन एवं आर्थिक सहायता मिल रही है।

इस कार्यक्रम में मंच में ईश्वर साहू विधायक साजा के साथ मंच में बलराम पटेल जितेंद्रसाहू, हिमांशु वर्मा, ज्वाला सिंह और बड़ी संख्या में सहयोगी उपस्थित रहे।

 

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…