• January 18, 2024

सोढ़ और पतोरा संकुल में खेल प्रतियोगिता, विजेता हुए सम्मानित

सोढ़ और पतोरा संकुल में खेल प्रतियोगिता, विजेता हुए सम्मानित

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

सोढ़ और पतोरा संकुल के स्कूलों के बच्चों के लिए दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रमुख रूप कबड्डी, रस्सी खींच, दौड़, कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालक और बालिकाओं दोनों वर्गों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संकुल के प्रभारी प्राचार्य ठाकुर राम कुर्रे और शिक्षक भाटासोरी कमलेश निषाद ने बताया कि प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़चढ़ हिस्सा लिया। विजेताओं को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। प्रतिवर्ष इस प्रकार से खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। ताकि बच्चों का सर्वांगिण विकास हो सके। आगामी दिनों में चयनित बच्चों को ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा। जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में खेलों का आयोजन किया जा रहा है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…