• September 24, 2025

गौशाला संचालन हेतु अभिरुचि पत्र आमंत्रित, 6 अक्टूबर तक होंगे जमा

गौशाला संचालन हेतु अभिरुचि पत्र आमंत्रित, 6 अक्टूबर तक होंगे जमा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा । उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाओं द्वारा गौशाला संचालन के लिए अभिरुचि पत्र आमंत्रित किए गए हैं। निर्धारित प्रारूप-7 में आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 06 अक्टूबर 2025 दोपहर 3 बजे तक रखी गई है। इच्छुक संस्थाएँ एवं संगठन अपना आवेदन कार्यालय उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएँ जिला बेमेतरा (छ.ग.) में कार्यदिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक जमा कर सकते हैं।

*निराश्रित गोवंश की देखभाल होगा मुख्य उद्देश्य*
गौशाला संचालन का मुख्य उद्देश्य निराश्रित एवं घुमंतु गोवंशीय पशुओं की देखभाल, संरक्षण और सुव्यवस्थित प्रबंधन करना है। इसके लिए केवल पात्र संस्थाएँ ही आवेदन कर सकती हैं। संचालन हेतु छत्तीसगढ़ कृषक पशु परीक्षा अधिनियम 2004 (संशोधित 2011) एवं छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण नियम 2014 के अंतर्गत गौशाला में केवल गोवंशीय पशुओं को ही रखा जाएगा। जिले के अंतर्गत राष्ट्रीय और राजकीय राजमार्गों पर स्थित गौशालाओं के संचालन के लिए यह पहल की जा रही है, जिससे पशुओं को सुरक्षित आश्रय और पोषण मिल सके।

*संस्थाओं को सौंपा जाएगा संचालन का दायित्व*
गौशाला संचालन हेतु चयनित संस्थाओं को जिम्मेदारी होगी कि वे निर्धारित नियमों के अनुरूप पशुओं की देखभाल, भोजन-पानी, अनुश्रवण, अनुशीलन और संपूर्ण प्रबंधन का कार्य करें। गौशालाओं के संचालन में पारदर्शिता, जवाबदेही और मानक कार्यप्रणाली का पालन अनिवार्य होगा। इच्छुक संस्थाएँ विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएँ बेमेतरा के कार्यालय से प्राप्त कर सकती हैं।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,

 


Related News

भाजपा की जन आक्रोश रैली दरअसल सत्ता का दुरुपयोग: प्रशासन को बना दिया गया पार्टी का एजेंट – राकेश ठाकुर

भाजपा की जन आक्रोश रैली दरअसल सत्ता का दुरुपयोग: प्रशासन को बना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने जनपद पंचायत पाटन…
अक्षय तृतीया के अवसर पर दुर्गा मंदिर में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम का प्रगटोत्सव बनाया गया, जिसमें विशेष पूजा अर्चना आरती का आयोजन 

अक्षय तृतीया के अवसर पर दुर्गा मंदिर में भगवान विष्णु के छठे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग: हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी अक्षय तृतीया के अवसर पर…
आगामी नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम बावामोहतरा में विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया

आगामी नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम बावामोहतरा में विधिक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार एवं श्रीमती सरोज नंद…