• September 25, 2025

स्वस्थ नारी स्वस्थ परिवार अभियान अंतर्गत वृद्धा आश्रम में बने आयुष्मान, वय वंदना और आभा कार्ड

स्वस्थ नारी स्वस्थ परिवार अभियान अंतर्गत वृद्धा आश्रम में बने आयुष्मान, वय वंदना और आभा कार्ड

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा ।
कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशानुसार और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृतलाल रोहलेडर के मार्गदर्शन में “स्वस्थ नारी स्वस्थ परिवार” अभियान के तहत जिले के वृद्धा आश्रमों में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं से जोड़ना और उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा के दायरे में लाना था। कार्यक्रम के दौरान वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों के लिए आयुष्मान कार्ड, वय वंदना कार्ड और आभा कार्ड बनाए गए। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. अमृतलाल रोहलेडर स्वयं उपस्थित रहे, साथ ही आयुष्मान जिला समन्वयक मनोज कुमार साहू और आयुष्मान मित्र सुदर्शन साहू ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।
बता दें कि जिले में 70 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों का वय वंदना कार्ड बनवाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है और अब तक 12,954 वरिष्ठ नागरिकों के कार्ड बन चुके हैं, जो कुल लक्षित संख्या का 92 प्रतिशत है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ बेमेतरा जिला राज्य में द्वितीय स्थान पर पहुंच गया है। इसी तरह जिले में 8.31 लाख यानी 87.3 प्रतिशत नागरिकों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराए जा चुके हैं और 7.7 लाख हितग्राहियों को आभा हेल्थ कार्ड बनाकर दिया गया है। ये आँकड़े दर्शाते हैं कि जिले में स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाओं को लेकर प्रशासन ने प्राथमिकता के साथ कार्य किया है।आयुष्मान कार्ड से गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिलती है। इसके अंतर्गत बीपीएल परिवारों को पांच लाख रुपये तक और एपीएल परिवारों को पचास हजार रुपये तक का निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाता है। इसके अतिरिक्त वय वंदना कार्ड वरिष्ठ नागरिकों के लिए और भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें 70 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग के प्रत्येक व्यक्ति को व्यक्तिगत रूप से पाँच लाख रुपये तक के उपचार की अलग सुविधा प्रदान की जाती है। वहीं आभा हेल्थ कार्ड नागरिकों की स्वास्थ्य पहचान को डिजिटल रूप में सुरक्षित रखता है जिससे अस्पतालों में उपचार की प्रक्रिया और भी आसान और त्वरित हो जाती है।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री शर्मा ने जिले के सभी पात्र नागरिकों से अपील की कि वे समय पर अपना कार्ड बनवाकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएँ। उन्होंने विशेष रूप से 70 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले वरिष्ठ नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने आधार कार्ड के साथ नजदीकी शासकीय अस्पताल या च्वाइस सेंटर जाकर निःशुल्क वय वंदना कार्ड बनवाएँ। इसी तरह 70 वर्ष से कम आयु वर्ग के पात्र हितग्राही भी शीघ्रता से अपना आयुष्मान कार्ड बनवाएँ ताकि आकस्मिक बीमारियों की स्थिति में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी या आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े। जिले में चलाए जा रहे इस अभियान से ग्रामीण और शहरी दोनों ही क्षेत्रों के नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिलेगा। यह पहल न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को आसान बनाएगी बल्कि आम जनता को निःशुल्क उपचार का भरोसा भी दिलाएगी। प्रशासन का मानना है कि जब हर व्यक्ति को समय पर उपचार मिलेगा तो उसका सीधा असर परिवार और समाज की समग्र खुशहाली पर पड़ेगा। यही कारण है कि “स्वस्थ नारी स्वस्थ परिवार” जैसे अभियान को जिले में विशेष महत्व दिया जा रहा है और इसे जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

भाजपा की जन आक्रोश रैली दरअसल सत्ता का दुरुपयोग: प्रशासन को बना दिया गया पार्टी का एजेंट – राकेश ठाकुर

भाजपा की जन आक्रोश रैली दरअसल सत्ता का दुरुपयोग: प्रशासन को बना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने जनपद पंचायत पाटन…
अक्षय तृतीया के अवसर पर दुर्गा मंदिर में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम का प्रगटोत्सव बनाया गया, जिसमें विशेष पूजा अर्चना आरती का आयोजन 

अक्षय तृतीया के अवसर पर दुर्गा मंदिर में भगवान विष्णु के छठे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग: हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी अक्षय तृतीया के अवसर पर…
आगामी नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम बावामोहतरा में विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया

आगामी नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम बावामोहतरा में विधिक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार एवं श्रीमती सरोज नंद…