- September 25, 2025
साजा में स्वास्थ्य परीक्षण और जांच का शिविर लगाया गया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
डाक्टर भीम राव आंबेडकर भवन साजा में स्वास्थ्य परीक्षण और जांच का शिविर लगाया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया, महिलाओं ने अपने रक्तचाप शुगर लेवल, कोलेस्ट्रॉल और बीपी की की जांच करवाई, इस कार्यक्रम का हिस्सा बनते हुए विधायक साजा ईश्वर साहू ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाया, प्रेरणा शौर्य जीतसिंह ने भी अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई, स्वस्थ शरीर में एक स्वस्थ मन का निवास होता है, इसलिए इस कार्यक्रम में महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग साजा द्वारा आयोजित किया गया, इसमें मुख्य अतिथि के रूप में साजा विधायक ईश्वर साहू, के साथ प्रेरणा शौर्य जीतसिंह, हिमांशु वर्मा, ज्वाला सिंह, और बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे, स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीएमओ साजा , स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी गण अपनी अपनी सेवा देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस आयोजन के संबंध में विधायक साजा ईश्वर साहू ने क्या कहा और BMO साजा ने क्या कुछ कहा देखिए पूरी खबर
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,




