• September 26, 2025

बेमेतरा में नमो युवा रन का आयोजन, युवाओं ने लिया नशा मुक्त भारत का संकल्प, विधायक दीपेश साहू कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि हुए शामिल

बेमेतरा में नमो युवा रन का आयोजन, युवाओं ने लिया नशा मुक्त भारत का संकल्प, विधायक दीपेश साहू कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि हुए शामिल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) बेमेतरा के तत्वावधान में आज राष्ट्रव्यापी सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत ‘नमो युवा रन – एक दौड़ नशा मुक्त भारत के लिए’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत की क़ृषि उपज मंडी से विधायक साहू ने युवाओं को सिटी बजाकर नमो युवा रन का शुभारंभ किया l नमो युवा रन सिग्नल चौक प्रताप चौक सहित नगर के विभिन्न चौक चौराहो से होते हुए पुनः क़ृषि उपज मंडी मे इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर समाज में नशामुक्ति का संदेश दिया।क़ृषि उपज मंडी मे दौड़ मे भाग लेने वाले प्रतिभागियों को विधायक साहू के हाथो मोमेंटो भेटकर सम्मानित किया गया l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक श्री दीपेश साहू ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह दौड़ केवल खेलकूद का आयोजन नहीं है, बल्कि एक व्यापक जन-जागरूकता अभियान है, जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से दूर रखकर उन्हें राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ, जागरूक और सशक्त युवा ही मजबूत भारत के निर्माण की नींव हैं।दौड़ में शामिल युवाओं ने “नशा मुक्त भारत” के संकल्प को दोहराया और समाज को नई दिशा देने की प्रतिबद्धता दिखाई। विधायक श्री साहू ने कहा कि सेवा पखवाड़ा अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्पों को धरातल पर उतारने का एक सशक्त माध्यम है और इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक सिद्ध होंगे।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजय साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता हर्षवर्धन तिवारी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष परमेश्वर वर्मा, पूर्व शहर मंडल अध्यक्ष मोंटी साहू, पार्षद निखिल साहू, पार्षदप्रतिनिधि रोशन दत्त, भाजपा युवा नेता धर्मेंद्र साहू, डॉ. विनय साहू, आयुष शर्मा, गजेंद्र साहू सहित स्कूली और कॉलेज के छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधिगण, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री रामदेव बाबा दरबार, नवकार परिसर पुलगांव नाका में आयोजित 10 दिवसीय…
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई ई-सेवाएं; दुर्ग जिला अदालत परिसर में KIOSK और AFR ऐप की सुविधा शुरू

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग : न्यायिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुलभ और डिजिटल बनाने की दिशा…
21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश में बना उपविजेता – विधायक ललित चंद्राकर जी ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर किया खिलाड़ियों का स्वागत

21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर द्वारा 21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता…