- September 26, 2025
एसडीओपी बेमेतरा कौशिल्या साहू ने पुलिस चौकी खण्डसरा का किया अर्धवार्षिक निरीक्षण, ग्राम अपराध पुस्तिका का किया अवलोकन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
बेमेतरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह के मार्गदर्शन पर प्रभारी पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेमेतरा श्रीमती कौशिल्या साहू के द्वारा पुलिस चौकी खण्डसरा का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। प्रभारी पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, बेमेतरा द्वारा निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारी/ कर्मचारियों का मनोबल बढाये जाने के साथ ही कानून व सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखते हुए बेहतर पुलिसिंग के बारे में मार्गदर्शन दिया गया।
निरीक्षण के दौरान चौकी की जप्ती माल, मालखाना, जप्ती रजिस्टर, जरायम, शिकायत, डियुटी रजिस्टर, मुर्त रजिस्टर, हिस्ट्रीशीट, ग्राम अपराध पुस्तिका, फ्रिंगर प्रिंट रजिस्टर, चौकी की अन्य रजिस्टर व तख्ती चेक किये एवं चौकी का भ्रमण कर चौकी की साफ सफाई हेतु विशेष ध्यान रखने हेतु तथा लंबित अपराधो, मर्ग, गुम, शिकायत और लंबित वारंटो की निकाल करने एवं असमाजिकतत्वो के विरूद्ध अधिक से अधिक प्रतिबंधात्मक एवं बाउंड ओवर की कार्यवाही करने व असामाजिक तत्वों तथा निगरानी बदमाशों, गुण्डों, शराब पीकर हुल्लड/मारपीट करने वालों के विरूद्ध सख्त प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने निर्देश दिए गए। वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त पत्रों का सही समय में निकाल करने एवं वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त दिशा निर्देशों का पालन करने, ई-साक्ष्य का उपयोग करने व समस्त स्टाफ को डियुटी के दौरान निर्धारित साफ सुथरी वर्दी धारण करने तथा चौकी में रिपोर्ट करने आये महिला आगंतुक / रिपोर्टकर्ता से संयमित व्यवहार करने एवं उनकी रिपोर्ट को गंभीरता पुर्वक लेते हुये तत्काल उचित कार्यवाही करने तथा अवैध कारोबारियो, अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली दवा एवं अन्य अवैध कार्यो में लिप्त लोगो के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने, मजबूत सूचना तंत्र विकसित कर बेहतर पुलिसिंग करने, निर्देशित किया गया।
चोरियो एवं अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु रात्रि में गस्त, पेट्रोलिंग, काम्बिग गस्त सुदृढ करने, गस्त, पेट्रोलिंग, काम्बिग गस्त के दौरान हाटल, लाज, ढाबा, एटीएम, बैक, बस स्टैण्ड, प्रतिक्षालय एवं संदिग्ध व्यक्तियो कि चेकिंग करने, अधिकारियों व जवानों को रात में गस्त, पेट्रोलिंग, काम्बिग गस्त कर गली – मोहल्लों एवं चप्पे-चप्पे पर अपनी पैनी नजर रखने, साथ ही आसपास के ग्रामीण इलाकों में गस्त को बढ़ाने व लगातार रात में गस्त, पेट्रोलिंग, काम्बिग गस्त करने आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। गुम नाबालिक बालक, बालिकाओं के दस्तयाब हेतु “आपरेशन मुस्कान”के तहत अभियान चलाकर यथाशीघ्र निराकरण करने एवं आपरेशन ईगल अभियान के तहत लंबित स्थाई एवं गिरफ़्तारी वारंट तामिल करने निर्देशित किया गया। सायबर अपराध पर नियंत्रण हेतु रेंज तथा जिलों में सायबर प्रहरी का प्रचार-प्रसार कर व्हाट्सएप ग्रुप बीट वाईस बनाया गया है उसमें अधिक से अधिक लोगो को जोडकर जन जागरूकता अभियान चलाया जाने एवं सामुदायिक पुलिसिंग के लिए “हमर पुलिस हमर बजार” एवं “हमर पुलिस हमर गांव” अभियान के माध्यम से हॉट/बाजारों एवं ग्रामों, स्कुल कालेजों में जागरूकता अभियान चलाने आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
अर्धवार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस चौकी प्रभारी खण्डसरा उप निरीक्षक राकेश कुमार साहू, प्रधान आरक्षक शिवकुमार बंजारे, खेमुराम वर्मा, आरक्षक ऐश्वर्य सिन्हा, रोशन वर्मा, स्वप्निल पांडेय, एसडीओपी कार्यालय बेमेतरा से आरक्षक पुकेश्वर दिल्लीवार सहित चौकी के अन्य अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,




