• January 18, 2024

बेमेतरा कलेक्टर रणबीर शर्मा पहुंचे वेयर हाउस, कहा- चावल की क्वालिटी पर कोई समझौता न करें

बेमेतरा कलेक्टर रणबीर शर्मा पहुंचे वेयर हाउस, कहा- चावल की क्वालिटी पर कोई समझौता न करें

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज
बेमेतरा कलेक्टर रणबीर शर्मा ने बेमेतरा में स्टेट वेयर हाउसिंग गोदाम का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को चावल की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर उपस्थित हमालों से बातचीत की। उनका हालचाल जाना। इस अवसर पर जिला खाद्य अधिकारी नीतीश त्रिवेदी, नागरिक आपूर्ति निगम की प्रबंधक अलका शुक्ला, डीएमओ उपेन्द्र कुमार, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं बसंत कुमार आदि उपस्थित थे।
शर्मा ने कहा कि चावल की गुणवत्ता का परीक्षण करते समय शासन द्वारा निर्धारित मानक गुणवत्ता का पालन जरूर किया जाए। उचित मूल्य दुकान के माध्यम से लोगों तक अच्छे चावल पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। चावल की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। चावल के कार्य में गड़बड़ी किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने भंडारित चावल की गुणवत्ता देखी संतुष्टि प्रकट की। नान अधिकारी शुक्ला ने बताया कि गोदाम की चावल भंडारण क्षमता 4176 मीट्रिक टन है। वर्तमान में 3184 मीट्रिक टन चावल का भंडारण है। कलेक्टर ने मिलर्स से चावल जमा करने में तेज़ी लाने के निर्देश दिए। इसके साथ सुरक्षित चावल भंडारण की समुचित व्यवस्था करने कहा।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003


Related News

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री रामदेव बाबा दरबार, नवकार परिसर पुलगांव नाका में आयोजित 10 दिवसीय…
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई ई-सेवाएं; दुर्ग जिला अदालत परिसर में KIOSK और AFR ऐप की सुविधा शुरू

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग : न्यायिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुलभ और डिजिटल बनाने की दिशा…
21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश में बना उपविजेता – विधायक ललित चंद्राकर जी ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर किया खिलाड़ियों का स्वागत

21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर द्वारा 21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता…