• October 1, 2025

विधायक दीपेश साहू ने ग्राम देवरबीजा में 49 लाख 98 हजार की लागत से निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम का किया निरीक्षण

विधायक दीपेश साहू ने ग्राम देवरबीजा में 49 लाख 98 हजार की लागत से निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम का किया निरीक्षण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

बेमेतरा।
बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक दीपेश साहू ने आज ग्राम देवरबीजा में निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम का स्थली निरीक्षण किया। लगभग ₹49 लाख 98 हजार की लागत से निर्मित हो रहा यह मिनी स्टेडियम क्षेत्र के युवाओं और खेल प्रतिभाओं के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। निरीक्षण के दौरान विधायक श्री साहू ने निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देशित करते हुए कहा कि “कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए तथा इसे समय-सीमा में पूर्ण किया जाना आवश्यक है। सरकार का उद्देश्य है कि गाँव-गाँव में खेल सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ ताकि युवाओं की प्रतिभा को निखरने का अवसर मिले। यह मिनी स्टेडियम स्थानीय खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करेगा तथा ग्रामीण अंचल में खेलों का नया वातावरण तैयार करेगा।विधायक श्री साहू ने आगे कहा कि “खेल और संस्कृति का समन्वय ही समाज को प्रगति की ओर ले जाता है। आगामी समय में भी क्षेत्र के विकास और युवाओं की उन्नति के लिए निरंतर प्रयास जारी रखेंगे l इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष देवरबीजा श्री सेवा राम साहू, सरपंच हेमलाल देवांगन, परमेश्वर साहू, बिरेंद्र साहू, सुखेन यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

 

ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद का निज सहायक रहा बीएन पाण्डेय अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज युवती से गैंग रेप के मामले में फरार रसूखदार आरोपियों को पकड़ने में पुलिस…
बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा अधिक मजबूत – आईजीपी दुर्ग रेंज 

बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग अभिषेक शांडिल्य के बेमेतरा जिले में एक…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान…