• October 1, 2025

एसएसपी ने थाना और चौकी प्रभारियों को मां दुर्गा प्रतिमा की विसर्जन एवं दशहरा उत्सव के दौरान साम्प्रदायिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने दिए निर्देश

एसएसपी ने थाना और चौकी प्रभारियों को मां दुर्गा प्रतिमा की विसर्जन एवं दशहरा उत्सव के दौरान साम्प्रदायिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने दिए निर्देश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों सहित थाना/चौकी प्रभारियों की बैठक ली। जिसमें समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में शांति समिति की मीटिंग लेकर समिति के सदस्यों को मां दुर्गा प्रतिमा की विसर्जन हेतु प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थान में ही विसर्जन करने एवं अपने – अपने गांव /शहर में सौहार्द एवं शांति पूर्ण दशहरा उत्सव मनाने तथा असामाजिक तत्वों पर सतत निगाह रखने, विसर्जन के दौरान कोई अश्लील व अभद्र व्यवहार न हो इसका पूर्ण ध्यान रखने, रात्रिकालीन धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा मूर्ति विसर्जन के दौरान किसी प्रकार का अश्लील डांस/नृत्य तथा अशोभनीय गानों का संचालन न हों जिससे किसी भी धर्म संप्रदाय के धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे, इसका भी ध्यान रखने एवं ध्वनि विस्तारक का प्रयोग शासन/प्रशासन द्वारा जारी निर्देशो का पालन कराने। इस दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, विसर्जन के दौरान नदी, तालाबों एवं अन्य विसर्जन स्थलों के आसपास तैराको/गोताखोरों की विशेष व्यवस्था करने, ताकि संभावित दुर्घटना से बचा जा सके। इस दौरान बाहर से आने वाले लोगों एवं संदिग्धों पर विशेष निगाह रखने तथा साम्प्रदायिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं मां दुर्गा प्रतिमा की विसर्जन एवं दशहरा उत्सव के दौरान शहर /गांव की सामाजिक सदभावना को हर हाल में बनाए रखने हेतु अपील करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


Related News

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद का निज सहायक रहा बीएन पाण्डेय अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज युवती से गैंग रेप के मामले में फरार रसूखदार आरोपियों को पकड़ने में पुलिस…
बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा अधिक मजबूत – आईजीपी दुर्ग रेंज 

बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग अभिषेक शांडिल्य के बेमेतरा जिले में एक…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान…