• October 3, 2025

बेमेतरा में सामान्य से 40 फीसदी तक कम बारिश, किसान परेशान, फसल में बढ़ा कीट लगने का खतरा, प्रशासनिक तैयारी शून्य

बेमेतरा में सामान्य से 40 फीसदी तक कम बारिश, किसान परेशान, फसल में बढ़ा कीट लगने का खतरा, प्रशासनिक तैयारी शून्य

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा।

जिले में सामान्य से कम बारिश हुई है। आंकड़ों की माने तो 40 फीसदी तक कम बारिश हुई है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। फसल के बर्बाद होने का खतरा बढ़ गया है। इधर ऐन बालियां लगने के समय मौसम की मार ने किसानों को परेशान कर दिया है। धान की फसल में कीट लगने लगे हैं। प्रशासनिक स्तर पर अब तक इसे गंभीरता से नहीं लिया गया है। किसानों को कोई जरूरी सलाह नहीं दी जा रही है। वहीं कीटनाशक भी काम नहीं कर रहे हैं। चालू वर्षा ऋतु के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून से 30 सितम्बर 2025 की स्थिति में आज सुबह 8 बजे तक जिले में औसतन 538.7 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। संयुक्त जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले में सर्वाधिक वर्षा थानखम्हरिया तहसील में 849.3 मि.मी. तथा न्यूनतम नवागढ़ तहसील में 428.0 मि.मी. दर्ज की गई है।

जिले के विभिन्न तहसीलों में दर्ज वर्षा की स्थिति इस प्रकार है– बेमेतरा में 470.6 मि.मी., दाढ़ी में 614.6 मि.मी., बेरला में 516.2 मि.मी., मिर्जापुर में 414.5 मि.मी., साजा में 589.7 मि.मी., देवकर में 485.9 मि.मी., थानखम्हरिया में 849.3 मि.मी., नवागढ़ में 428.0 मि.मी. एवं नांदघाट में 511.9 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। औसतन अब तक जिले में 538.7 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है, जबकि जिले का सामान्य औसत 906.4 मि.मी. है। इस प्रकार बारिश की बेरुखी जारी है।


Related News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09 लाख किसानों को मिले 21.84 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित…
बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील

बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026, रविवार…
अंतर्जातीय विवाह योजना में रिश्वतखोरी पर कार्रवाई, सहायक ग्रेड-02 निलंबित

अंतर्जातीय विवाह योजना में रिश्वतखोरी पर कार्रवाई, सहायक ग्रेड-02 निलंबित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने…