• October 5, 2025

बिजली कटौती को लेकर पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा को गुस्सा फूटा,  खराब ट्रांसफार्मर को भी बदलने में देरी से नाराज कांग्रेस ने की तालाबंदी

बिजली कटौती को लेकर पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा को गुस्सा फूटा,  खराब ट्रांसफार्मर को भी बदलने में देरी से नाराज कांग्रेस ने की तालाबंदी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा।

जिले में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और ट्रांसफार्मर बदलने में लापरवाही को लेकर शनिवार को नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने बिजली मंडल कार्यालय का घेराव करते हुए तालाबंदी की। कांग्रेस ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सस्कार आने के बाद से किसानों और आम जनता को बिजली से वंचित किया जा रहा है, जबकि राज्य बिजली सरप्लस है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार चंद उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए बिजली बेच रही है। किसानों को उनकी जरूरत की बिजली नहीं मिल रही। भाजपा सरकार ने कांग्रेस की बिजली बिल हाफ योजना बंद कर दी। स्मार्ट मीटर लगाकर जनता की जेब पर डाका डाल रही है। ट्रांसफार्मर खराब होने पर महीनों तक बदला नहीं जाता, जबकि नेताओं के फोन पर तत्काल कार्रवाई हो जाती है। कांग्रेस ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर तय समय सीमा में सभी खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदले गए तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। सुमन गोस्वामी, सुरेंद्र तिवारी, कविता साहू, दिनेश पटेल, हरीश साहू, शशिप्रभा गायकवाड, मनोज शर्मा, मिथलेश वर्मा, दीपक दिनकर, प्रज्वल वर्मा, योगिता साहू, रश्मि मिश्रा, राजेंद्र वर्मा आदि मौजूद थे।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस , ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी , 9425564553, 6265741003,


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…