• October 5, 2025

बेमेतरा जिला अस्पताल में वरिष्ठ नागरिकों से भी वसूला जा रहा पंजीयन शुल्क, वृद्धजनों ने जताई नाराजगी

बेमेतरा जिला अस्पताल में वरिष्ठ नागरिकों से भी वसूला जा रहा पंजीयन शुल्क, वृद्धजनों ने जताई नाराजगी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा

सर्व ब्राह्मण समाज के उपप्रांताध्यक्ष लेखमणी पाण्डेय ने जिला चिकित्सालय में वरिष्ठ नागरिकों से पंजीयन शुल्क लेने और अन्य व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई है। लेखमणी पाण्डेय ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग पंजीयन काउंटर बनाया गया है, लेकिन उस काउंटर पर कभी भी कर्मचारी उपलब्ध नहीं रहते। इसके बावजूद वरिष्ठ नागरिकों से पंजीयन के नाम पर 10 रुपए की अवैध वसूली की जा रही थी। जब उनसे सुधार नहीं किया गया तो वरिष्ठ यह पूछा गया कि यह शुल्क किस नागरिक जन आंदोलन करने के अधिकारी के कहने पर लिया जा रहा है, तो पंजीयन कर्ता ने स्पष्ट नहीं किया। जांच के बाद पंजीयन शुल्क लेना तत्काल बंद कर दिया गया। चिकित्सालय में साफ-सफाई की स्थिति भी खराब है। दवा की हमेशा कमी देखी जाती है। मरीजों और वरिष्ठ नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार भी आम बात बन गई है। उपप्रांताध्यक्ष लेखमणी पाण्डेय ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही चिकित्सालय में व्यवस्था नहीं सुधरी, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस , ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी , 9425564553, 6265741003,


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…