• October 6, 2025

सहसपुर में बिजली तारों का मेंटेनेंस नहीं होने से खेतों तक नहीं पहुंच रहा पानी, किसान परेशान, व्यवस्था सुधारने की रखी मांग, नहीं तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

सहसपुर में बिजली तारों का मेंटेनेंस नहीं होने से खेतों तक नहीं पहुंच रहा पानी, किसान परेशान, व्यवस्था सुधारने की रखी मांग, नहीं तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा।

 

ग्राम सहसपुर के लोग देवकर AE के पास पहुंच कर अपनी शिकायत दर्ज की, लोगों द्वारा जानकारी दी गई कि अटल ज्योति सिंचाई की लाइन जो गांव वालों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराती है, आज बिजली के लाइन की मरम्मत न होने के कारण से विगत चार महीना से लगातार समस्याओं को झेल रहे हैं, सहसपुर के लोग विगत कुछ महीनो से दो-तीन घंटे बस लाइट होने की वजह से अटल ज्योति सिंचाई का काम चल रहा था ,जो की अब दो दिनों से मात्र एक-दो घंटे ही लाइट होने की वजह से सिंचाई का काम हो पा रहा है, जिससे उन्होंने चिंता जाहिर की आने वाले समय में उन्हें फसल ना होने की वजह से भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है, बड़ी संख्या में ग्रामीण दफ्तर पहुंचकर अपनी समस्याओं से देवकर AE को अवगत करवा दिए, उनका स्पष्ट कहना यह था कि अगर दो-चार दिन के अंदर उनकी मांग नहीं मानी गई तो वह आंदोलन और चक्का जाम करने को मजबूर हो जाएंगे, उनकी विशेष मांगे थी कि 15 दिन तक उन्हें लगातार सुबह या रात्रि पाली में पानी के लिए बिजली की व्यवस्था करवाई जाए, जो की बिना लाइट के,बिजली के संभव नहीं है, विभागीय अधिकारी से बात करने पर उन्होंने JE से बात कर सहसपुर के आए हुए लोगों को कहा कि कुछ फाल्ट की वजह से सप्लाई टाइम से नहीं हो पा रही थी जिसे पता कर लिया गया है, सहसपुर में सेक्शन दो भागों में बटा हुआ है, जहां 12- 12 घंटे सप्लाई करने का था, परंतु सहसपुर में अभी किन्हीं कारणों के चलते यह सप्लाई नहीं हो पा रही है, इसके निराकरण के लिए उन्होंने अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्देशित भी किया है। सहसपुर के ग्रामीणों में जितेंद्र श्रीवास ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सचिव, दिनेश साहू, रोहित साहू, दिना साहू, हरिश्चंद्र साहू, रामकुमार साहू, लखनलाल साहू, सुरेंद्र साहू कुंजराम मंडल, नारायण सिंहा ,लव कुश पाल और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री रामदेव बाबा दरबार, नवकार परिसर पुलगांव नाका में आयोजित 10 दिवसीय…
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई ई-सेवाएं; दुर्ग जिला अदालत परिसर में KIOSK और AFR ऐप की सुविधा शुरू

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग : न्यायिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुलभ और डिजिटल बनाने की दिशा…
21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश में बना उपविजेता – विधायक ललित चंद्राकर जी ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर किया खिलाड़ियों का स्वागत

21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर द्वारा 21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता…