• October 8, 2025

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 9 अक्टूबर को बेमेतरा में करेंगे 52 से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 9 अक्टूबर को बेमेतरा में करेंगे 52 से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

 

बेमेतरा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 9 अक्टूबर 2025 को बेमेतरा के बेसिक स्कूल मैदान में आयोजित भव्य कार्यक्रम में जिले को करोड़ों रुपए की विकासात्मक सौगात देंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय विभिन्न विभागों के कुल 52 से अधिक कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री श्री साय 22 कार्यों का भूमिपूजन एवं 30 कार्यों का लोकार्पण करेंगे। भूमिपूजन कार्यों की कुल लागत 31 करोड़ 65 लाख 22 हजार रुपए, जबकि लोकार्पण कार्यों की कुल लागत 87 करोड़ 37 लाख 17 हजार रुपए है। इसके अलावा और अन्य कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन शामिल हैं इस प्रकार जिले में लगभल कुल 200 करोड़ से अधिक रुपयों के विकास कार्यों का शुभारंभ और समर्पण किया जाएगा।
प्रमुख लोकार्पण और भूमिपूजन मे जल संसाधन विभाग, संभाग बेमेतरा, भूमिपूजन संख्या 2 एवं लोकार्पण की संख्या 6 कुल कार्यो की संख्या 8 कुल कार्य की लागत 4089.76 लाख रूपये इसी प्रकार छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कं.लि., संभाग साजा भूमिपूजन की संख्या 1 कार्य की लागत 237.09 लाख रूपये, इसी प्रकार कार्यालय उप संचालक कृषि, भूमिपूजन की संख्या 1 कार्य की लागत 50 लाख लागत रूपये, इसी प्रकार लोक निर्माण विभाग, संभाग बेमेतरा, भूमिपूजन की संख्या 4 लोकार्पण की संख्या 1 कुल कार्यो की संख्या 5 कुल कार्य की लागत 3638.84 लाख रूपये, इसी प्रकार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, लोकार्पण की संख्या 5 कार्य की कुल लागत 682.90 लाख रूपये, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग संभाग बेमेतरा, लोकार्पण की संख्या 4 कुल कार्य की लागत 1889.26 लाख रूपये, इसी प्रकार जनपद पंचायत बेमेतरा भूमिपूजन की संख्या 3 एवं लोकार्पण की संख्या 2 कुल कार्यो की संख्या 5 कुल कार्यो की लागत 66.99 लाख रूपये, इसी प्रकार जनपद पंचायत बेरला भूमिपूजन की संख्या 2 एवं लोकार्पण की संख्या 1 कुल कार्यो की संख्या 3 कुल कार्यो की लागत 72.40 लाख रूपये, जनपद पंचायत साजा भूमिपूजन की संख्या 3 एवं लोकार्पण की संख्या 1 कुल कार्यो की संख्या 4 कुल कार्यो की लागत 157.64 लाख रूपये, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग बेमेतरा, भूमिपूजन संख्या 5 एवं लोकार्पण की संख्या 8 कुल कार्यो की संख्या 13 कुल कार्यो की लागत 359.54 लाख रूपये, इसी प्रकार आदिवासी विकास बेमेतरा लोकार्पण की संख्या 1 कुल कार्य की लागत 191.51 लाख रूपये, इसी प्रकार नगर पालिका परिषद् बेमेतरा भूमिपूजन की संख्या 1 एवं लोकार्पण की संख्या 1 कुल कार्यो की संख्या 2 कुल कार्यो की लागत 466.43 लाख रूपयें शामिल है।
इन कार्यों में जल संसाधन, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, बिजली, कृषि, जनपद पंचायतें, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, आदिवासी विकास एवं नगरीय प्रशासन विभाग के कार्य शामिल हैं। जिलेभर में सड़कों के निर्माण, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, पेयजल व्यवस्था, भवन निर्माण, विद्युत लाइन विस्तार तथा ग्रामीण एवं शहरी आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने से संबंधित परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाएगा।

*मुख्य विभागवार प्रमुख कार्य इस प्रकार है:-*
इसके अतिरिक्त कृषि विभाग, जनपद पंचायतें बेमेतरा, बेरला और साजा सहित ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग द्वारा सड़क, भवन और आधारभूत ढांचा विकास के कई कार्यों का शुभारंभ किया जाएगा। आदिवासी विकास विभाग और नगर पालिका परिषद बेमेतरा के भी महत्वपूर्ण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री साय के इस प्रवास से बेमेतरा जिले में विकास की गति को और बल मिलेगा। जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं के विस्तार से नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ प्राप्त होंगी और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचेगा। आज तेजी से काम चल रहा है , बेसिक स्कूल ग्राउंड में सीएम के आने की तैयारी में लगा पूरा अमला, सभी को अपनी अपनी जिम्मेदारियां और काम सौंप दिया गया है, जिसे पूरे करने के लिए लगे हैं, ग्राउंड स्तर पर सभी अधिकारी और कर्मचारी मुस्तैदी से लगे हुए है, चौक चौराहा में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा गया है, यातायात प्रभावित न हो उसके लिए भी जगह-जगह पर बैरिकेट बनाए गए हैं, कई बार किन्ही कारणों से बेमेतरा में सीएम विष्णु देव साय का आगमन नहीं हो पाया था, इस बार कार्यक्रम के में बड़ी प्रतिक्षारत बेमेतरा वासियों को मिलने वाली है बड़ी सौगात।

 

 

ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा अधिक मजबूत – आईजीपी दुर्ग रेंज 

बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग अभिषेक शांडिल्य के बेमेतरा जिले में एक…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान…
अपर कलेक्टर भारद्वाज ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं

अपर कलेक्टर भारद्वाज ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री प्रकाश कुमार भारद्वाज द्वारा…