• October 12, 2025

लक्ष्मण प्रसाद वैद्य शासकीय कन्या महाविद्यालय परिसर में 100 बेड का कन्या छात्रावास का भूमिपूजन

लक्ष्मण प्रसाद वैद्य शासकीय कन्या महाविद्यालय परिसर में 100 बेड का कन्या छात्रावास का भूमिपूजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

बेमेतरा।

लक्ष्मण प्रसाद वैद्य शासकीय कन्या महाविद्यालय परिसर, बेमेतरा मे दिन शनिवार को 2 करोड़ 56 लाख की लागत से बनने वाले 100 बेड का कन्या छात्रावास का भूमिपूजन बेमेतरा विधायक दीपेश साहू द्वारा विधि विधानसभा के साथ पूजा अर्चना और नारियल तोड़कर किया गया। यह छात्रावास बेमेतरा की बालिकाओं को सुरक्षित और सुसज्जित वातावरण में शिक्षा प्राप्त करने हेतु एक बड़ा कदम साबित होगा। छात्रावास निर्माण से ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों से आने वाली छात्राओं को अब गुणवत्तापूर्ण आवास की सुविधा मिलेगी।

विधायक दीपेश साहू ने अपने संबोधन में कहा बेटियाँ सिर्फ घर की नहीं, समाज की शक्ति हैं। उनकी शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। बेमेतरा में शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिससे यह जिला अब शिक्षा का केंद्र बन रहा है।”उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की सरकार ने ‘शिक्षा और नारी सशक्तिकरण’ को अपनी प्राथमिकता बनाकर प्रदेशभर में बालिकाओं के लिए छात्रावास, विद्यालय एवं सुरक्षा सुविधाओं का विस्तार किया है।
साहू ने कहा कि बेमेतरा में लगातार विकास कार्यों की स्वीकृति दी जा रही है — चाहे वह नालंदा परिसर (सेंट्रल लाइब्रेरी-सह-रीडिंग जोन) का निर्माण हो या कन्या छात्रावास का निर्माण, या केंद्रीय विद्यालय हो हर परियोजना का उद्देश्य युवाओं और छात्राओं के लिए बेहतर अवसर और सुविधाएँ उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा राजेंद्र शर्मा नगर पालिका के पार्षदगण पंचू साहू विकाश तम्बोली गौरव साहू नीतू कोठारी निखिल साहू आकिब मलकानी चांदनी रोशन दत्ता राजकुमार खांडे युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष परमेश्वर वर्मा संदीप यादव प्रेमलता नेमा गुप्ता रेवा राम निषाद मीनू पटेल दीनानाथ साहू राकेश वर्मा कमलेश वर्मा महाविद्यालय के प्राचार्य विनीता गौरम सहित समस्त शिक्षक शिक्षिका नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी, शिक्षाविद्, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में मौजूद छात्राओं एवं नागरिकों ने विधायक साहू के प्रति आभार व्यक्त किया और छात्रावास निर्माण को बेमेतरा की शिक्षा व्यवस्था के लिए ऐतिहासिक कदम बताया।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री सरोज पान्डे का 22 जून सोमवार को जन्मदिन है।…
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की सुनवाई

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं प्रभारी सदस्य श्रीमती…
दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी को नोटिस, राजस्व एवं नगरीय व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने शुक्रवार को नगर पंचायत दाढ़ी एवं उप तहसील…