• October 13, 2025

जिले के ग्रामों में पीवी ऐप के माध्यम से गिरदावरी एवं डीसीएस सत्यापन कार्य प्रगति पर

जिले के ग्रामों में पीवी ऐप के माध्यम से गिरदावरी एवं डीसीएस सत्यापन कार्य प्रगति पर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। जिले में खरीफ वर्ष 2025-26 के लिए गिरदावरी एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे डीसीएस का सत्यापन कार्य कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के निर्देशन में तेज़ी से जारी है। आधुनिक तकनीक के प्रयोग से पारदर्शिता एवं सटीकता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पीवी ऐप के माध्यम से डेटा का सत्यापन किया जा रहा है। जिला प्रशासन की इस पहल के तहत ग्राम मानपुर (तहसील नवागढ़) एवं ग्राम तेंदुभाटा (नादघाट तहसील) सहित अन्य ग्राम पंचायतों में गिरदावरी और डीसीएस का फील्ड सत्यापन कार्य किया जा रहा है। राजस्व अमला, कृषि विभाग और तकनीकी टीम द्वारा किसानों के खेतों का स्थल निरीक्षण कर फसल की वास्तविक स्थिति की जानकारी मोबाइल ऐप के माध्यम से दर्ज की जा रही है।
इस प्रक्रिया के अंतर्गत खेतों का जियो-टैगिंग, फसल की फोटो अपलोडिंग, तथा भू-खण्डवार विवरण का वास्तविक समय पर सत्यापन किया जा रहा है। इससे न केवल गिरदावरी डेटा की शुद्धता बढ़ेगी, बल्कि कृषि योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं इनपुट सब्सिडी वितरण में भी सटीक लाभार्थी पहचान सुनिश्चित होगी। कलेक्टर श्री शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रत्येक ग्राम में सत्यापन कार्य पूरी पारदर्शिता और समयबद्धता से पूर्ण किया जाए, ताकि किसानों को भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने यह भी कहा कि पीवी ऐप के उपयोग से अब फसल आंकलन में मानवीय त्रुटियों की संभावना नगण्य रहेगी और डिजिटल रिकॉर्ड भविष्य की योजनाओं के लिए मजबूत आधार बनेगा।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…
पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर विधायक ललित चंद्राकर के निवास में मना हर्षोल्लास से जश्न, आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर विधायक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को…
शक्ति नगर तालाब और शहर में बढ़ते जल संकट के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसी

शक्ति नगर तालाब और शहर में बढ़ते जल संकट के लिए कलेक्ट्रेट…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में आज कांग्रेसियों ने कलेक्टर को…