• October 14, 2025

मूल्य आधारित शिक्षा से ही राष्ट्र होगा सशक्त और समाज बनेगा स्वच्छ : मंत्री गजेन्द्र यादव

मूल्य आधारित शिक्षा से ही राष्ट्र होगा सशक्त और समाज बनेगा स्वच्छ : मंत्री गजेन्द्र यादव

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

रायपुर। अभ्युदय संस्थान, अछोटी में “चेतना विकास एवं मूल्य आधारित शिक्षा” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के शिक्षा ,ग्रामोद्योग एवं विधि विधायी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंत्री श्री यादव ने शिक्षकों से संवाद करते हुए कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में संस्कार, चेतना और सकारात्मक परिवर्तन का आधार है।

अभ्युदय संस्थान, अछोटी में “चेतना विकास एवं मूल्य आधारित शिक्षा” पर कार्यशाला आयोजित

उन्होंने कहा कि विकसित भारत और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए नई शिक्षा नीति में नैतिक शिक्षा, जीवन मूल्यों और व्यवहारिक ज्ञान को विशेष महत्व देने की आवश्यकता है। श्री यादव ने शिक्षकों से आवाहन किया कि वे विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना को प्राथमिकता दें, ताकि आने वाली पीढ़ी विकसित छत्तीसगढ़ और सशक्त भारत निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सके।

अभ्युदय संस्थान, अछोटी में “चेतना विकास एवं मूल्य आधारित शिक्षा” पर कार्यशाला आयोजित

मंत्री श्री यादव ने कहा कि स्वच्छ समाज की नींव सशक्त शिक्षा व्यवस्था पर ही आधारित है। जब विद्यालयों में संस्कार, अनुशासन और सेवा भाव का वातावरण विकसित होगा, तब राष्ट्र भी स्वच्छ, सशक्त और जागरूक बनेगा। कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्यों और शिक्षकों ने भाग लेकर वर्तमान शिक्षा परिस्थितियों को और बेहतर बनाने के लिए अपने विचार साझा किए। सभी ने नई शिक्षा नीति में मूल्य आधारित शिक्षा को विद्यालयों में और प्रभावी रूप से लागू करने का संकल्प लिया, ताकि विद्यार्थी सशक्त समाज और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा सकें। इस कार्यक्रम में लोक शिक्षण संचालक ऋतुराज रघुवंशी, योगेश शास्त्री, संकेत ठाकुर, अनीता शाह, पार्षद कुलेश्वर साहू, कांशीराम कोसरे सहित क्षेत्र के अनेक शिक्षकगण एवं शिक्षाविद् उपस्थित रहे

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे पटवारियों के साथ खड़े हुए अरुण वोरा, भाजपा सरकार को घेरा

अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे पटवारियों के साथ खड़े हुए अरुण वोरा, भाजपा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। भाजपा सरकार द्वारा पीवी ऐप के माध्यम से कार्य करने की बाध्यता,…
दुर्ग जिले के छात्रावासों में अव्यवस्थाओं और भ्रष्टाचार की हो जांच, विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराए प्रशासन : अरुण वोरा

दुर्ग जिले के छात्रावासों में अव्यवस्थाओं और भ्रष्टाचार की हो जांच, विद्यार्थियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। दुर्ग जिले के विभिन्न छात्रावासों में व्याप्त अव्यवस्थाओं और विद्यार्थियों को मूलभूत…
कृषि विद्यार्थियों ने किया कीट नियंत्रण तकनीकों का प्रदर्शन, खेत बचाओ अभियान में भी लिया भाग

कृषि विद्यार्थियों ने किया कीट नियंत्रण तकनीकों का प्रदर्शन, खेत बचाओ अभियान…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। *छत्तीसगढ़ कृषि महाविद्यालय, धनोरा, दुर्ग* के बी.एस.सी. (कृषि) चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों…