• October 14, 2025

कलेक्टर ने सुनी जनदर्शन में लोगों की समस्याएं, जनदर्शन में विभिन्न शिकायत एवं समस्याओं से संबंधित 46 आवेदन प्राप्त हुए

कलेक्टर ने सुनी जनदर्शन में लोगों की समस्याएं, जनदर्शन में विभिन्न शिकायत एवं समस्याओं से संबंधित 46 आवेदन प्राप्त हुए

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा की उपस्थिति मे मंगलवार क़ो कलेक्टरेट के दृष्टि सभा कक्ष मे जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमे जिले के अलग-अलग क्षेत्र के लोग अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आये। इस दौरान जनदर्शन मे आने वाले सभी लोगों की समस्याओं का निराकरण भी किया गया। आज के जन चौपाल में कलेक्टर ने लोगों की समस्याओं को गौर से सुना और संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर और समक्ष बुलाकर संबंधित आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। कुछ आवेदन मौके पर ही निराकरण किए गए। आज जनदर्शन में विभिन्न शिकायत एवं समस्याओं से संबंधित 46 आवेदन प्राप्त हुए। तात्कालिक महत्व की समस्याओं का जहां त्वरित निराकरण किया। वहीं गंभीर और जांच के आवेदनों को टीएल पंजी पर दर्ज करके, इनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अफसरों को दी।
इस दौरान जनदर्शन में दूरदराज के गांवों से अपनी समस्याओं के समाधान हेतु पहुंचे लोगों में से तहसील नवागढ़ के ग्राम नांदल निवासी सुनिता बाई साहू ने प्रधानमंत्री उज्जवला गैस कनेक्शन आधार लिंक को हटाने के संबंध में आवेदन दिया, तहसील बेरला के ग्राम सिंघौरी निवासी बुतकुंवर साहू ने स्वीकृत आवास की प्रथम किस्त जारी नही होने के संबंध में आवेदन दिया, तहसील नवागढ़ के ग्राम बाघुल के समस्त ग्रामवासी ने वर्तमान पंचायत सचिव को हटाने के संबंध में आवेदन दिया, तहसील भिभौंरी के ग्राम भालेसार निवासी त्रिवेणी साहू ने आनलाइन भूमि की स्थिति सुधार करने के संबंध मे आवेदन दिया, इसी प्रकार तहसील थानखम्हरिया के ग्राम कुरदा निवासी रामकुमार सिन्हा ने आर.आई. एवं पटवारी के विरूद्ध तत्काल कार्यवाही करने के संबंध में आवेद दिया। इसके अलावा आम नागरिकों ने निराश्रित पेंशन दिलाने, बैटरी चलित ट्रायसायकल हेतु, प्रधानमंत्री आवास दिलाने, कटा हुआ रकबा जोड़ने, खाद गड्ढा को हटाये जाने, आम रास्ता खुलवाने, वृद्धापेंशन हेतु, दिव्यांगता पेंशन दिलाये जाने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए है। कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निराकरण के लिए ग्रामीणों को आश्वासन दिलाया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पदमाकर, सर्व एसडीएम सहित विभिन्न विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, विधायक ललित चंद्राकर ने जताया सरकार का आभार

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान…
खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध के बावजूद बार-बार प्रयास कर रहा प्रशासन: राकेश ठाकुर

खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। नगर पालिका अमलेश्वर अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोले जाने को…
दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोसम ने किया निरीक्षण

दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहर के…