• October 22, 2025

नवागढ़ में मंत्री दयाल दास बघेल समर्थक के ठिकाने में बेखौफ जुआ, 236 जुआरी हिरासत में लिए गए

नवागढ़ में मंत्री दयाल दास बघेल समर्थक के ठिकाने में बेखौफ जुआ, 236 जुआरी हिरासत में लिए गए

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दिवाली की रात जुआ का नशा चरम पर था। जिले में कई स्थानों पर टेंट लगाकर अलग-अलग फड़ों में जुआ खेला जा रहा था। मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर 22 अलग-अलग फड़ों में जुआ खेल रहे 236 जुआरियों को पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग दो लाख रुपये नकद जब्त किए। पार्षद विनोद साहू के ठिकाने में ये जुआ खेला जा रहा था। विनोद साहू को मंत्री दयाल दास बघेल का समर्थक बताया गया है।

एसडीओपी कौशल्या साहू ने बताया कि सोमवार शाम सूचना मिली कि मुंगेली-नवागढ़ मार्ग पर विनोद साहू के ईंट भट्टा के पास जुआ खेला जा रहा है। तुरंत पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 22 फड़ों में जुआ खेल रहे लोगों को दबोच लिया।

पुलिस ने फड़ों से 51,000 रुपये और जुआरियों के पास से 1,43,548 रुपये जब्त किए। कुल मिलाकर 1,94,988 रुपये नकद, ताश के पत्ते, मोबाइल और बाइक भी पुलिस ने कब्जे में ले लिए।

एसडीओपी कौशल्या साहू ने बताया कि इस कार्रवाई का मकसद दिवाली जैसे त्योहारों पर जुआ, सट्टा और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना है। पुलिस ने चेतावनी दी कि भविष्य में भी ऐसे मामलों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

इस कार्रवाई से पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहार के दौरान भी कानून के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09 लाख किसानों को मिले 21.84 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित…
बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील

बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026, रविवार…
अंतर्जातीय विवाह योजना में रिश्वतखोरी पर कार्रवाई, सहायक ग्रेड-02 निलंबित

अंतर्जातीय विवाह योजना में रिश्वतखोरी पर कार्रवाई, सहायक ग्रेड-02 निलंबित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने…