• October 25, 2025

बेमेतरा अंचल के विभिन्न मंडई मातर और लक्ष्मी पूजन में शामिल हुए आशीष छाबड़ा

बेमेतरा अंचल के विभिन्न मंडई मातर और लक्ष्मी पूजन में शामिल हुए आशीष छाबड़ा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा के पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशीष छाबड़ा बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों तारालीम भरचट्टी तेलगा नया ढाबा सिलघट मोहभहट्टा कोदवा सहित ग्रामों में आयोजित मडई मातर तथा लक्ष्मी पूजन कार्यक्रमों में शामिल हुए इस दौरान पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का यह आयोजन न केवल मातृशक्ति की आराधना का पर्व है बल्कि यह एक सामाजिक मिलन का भी पर्व है जिसमें हम सभी आपस में मिलजुल कर अपने ग्राम में आपसी भाईचारे के साथ एक होकर दीपावली पर्व मंडई मातर एवं लक्ष्मी पूजन का आयोजन करते हैं छत्तीसगढ़ की यह संस्कृति ही हमें आपस में बाधे हुए रखी है और हमारे पुरखों की यह अनमोल विरासत को हमें हमेशा इसी तरह सजो कर रखना है आपसी भाईचारे और सौहार्द का यह पर्व हम सभी के जीवन में खुशियां लेकर आए ग्रामीण अंचलों में जो इस परम्परा का निर्वहन किया जा रहा है वास्तव में यहीं हमारी संस्कृति को समृद्ध और संरक्षित किया गया है शहरों में रहने वाले आज भागदौड़ भरी जिंदगी में संस्कृति को भुलते जा रहे हैं इस अवसर पर माधुरी रवि परगनिहा अध्यक्ष जनपद पंचायत बेरला रवि परगनिहा शुभम वर्मा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बेरला मिथलेश वर्मा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बेमेतरा सीमा टिकरिया सदस्य जनपद पंचायत बेरला सुमित राजपूत चन्द्र शेखर परगनिहा चन्द्र विजय धीवर मोनल सिन्हा किशोर दुबे राधे श्याम बंजारे सहित भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे

 

ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…