• March 10, 2023

कलेक्टर ने किया जिला कार्यालय के विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण

कलेक्टर ने किया जिला कार्यालय के विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

कलेक्टर ने किया जिला कार्यालय के विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण
कार्यालय में साफ-सफाई रखने एवं सभी कर्मचारियों को कार्यालयीन समय पर उपस्थित रहने के दिए निर्देश

बेमेतरा। कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा ने आज शुक्रवार को सवेरे 11 बजे जिला कार्यालय कलेक्टोरेट स्थित विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण कर विभागीय काम-काज की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों में संचालित विभागीय गतिविधियों एवं कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति की भी जानकारी ली। सभी विभाग प्रमुखों को कार्यालय में साफ-सफाई रखने एवं रिकार्ड दस्तावेजों को व्यवस्थित रूप से संधारित रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधीश ने जिला रोजगार एवं मार्गदर्शन केन्द्र बेमेतरा में रोजगार पंजीयन हेतु आये विद्यार्थियों एवं युवाओं से पंजीयन के संबंध में बात-चीत की। इसी तरह श्रम विभाग में आये हितग्राहियों से आत्मीय बात-चीत की। कलेक्टर ने श्रम विभाग के अधिकारी को शीघ्र ही उनका कार्य पूर्ण करने को कहा। शिकायत शाखा निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री जनचौपाल एवं कलेक्टर जनचौपाल के लंबित आवेदनों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए साथ ही राहत शाखा में उपस्थित कर्मचारियों से कोविड-19 के तहत दिए जाने वाले आर्थिक सहायता राशि के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही जिला कोषालय, निर्वाचन शाखा, भू-अभिलेख, आबकारी, क्रेडा, उद्यानिकी, खाद्य, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं, खेल विभाग, आदिवासी विकास शाखा, मछली पालन विभाग, नाजिर शाखा, कृषि विभाग आदि का निरीक्षण किए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यालय में किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए, सभी कर्मचारी समय पर कार्यालय आकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

सेवा और अनुशासन के प्रतीक स्व. डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि – विधायक ललित चंद्राकर

सेवा और अनुशासन के प्रतीक स्व. डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा और अनुशासन के अद्वितीय प्रतीक, अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक…
इस दीपावली स्वदेशी उत्पादों से रोशन करें घर-आंगन, स्थानीय कारीगरों को दें प्रोत्साहन – विधायक ललित चंद्राकर 

इस दीपावली स्वदेशी उत्पादों से रोशन करें घर-आंगन, स्थानीय कारीगरों को दें…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर ने प्रदेशवासियों से इस दीपावली…
कांग्रेस के सभी मंडल सभी वार्डो और बूथ में दुर्ग कांग्रेस लगाएगी जन चौपाल – धीरज बाकलीवाल

कांग्रेस के सभी मंडल सभी वार्डो और बूथ में दुर्ग कांग्रेस लगाएगी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर द्वारा वोट…