• January 23, 2025

25 जनवरी को भी जमा होंगे सभी 10 निकायों के नामांकन, जमा करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी

25 जनवरी को भी जमा होंगे सभी 10 निकायों के नामांकन, जमा करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा।  छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, नवा रायपुर द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा के आदेशानुसार जिले मे आगामी 25 जनवरी 2025 को सभी 10 नगरीय निकायों में नाम निर्देशन पत्र जमा करने की प्रक्रिया सामान्य रूप से जारी रहेगी। निर्देश है कि 25 जनवरी को कोई सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया गया है। जिले के 10 नगरीय निकायों में अध्यक्ष एवं पार्षद पदों के लिए आम चुनाव की प्रक्रिया के तहत नामांकन जमा करने की शुरुआत 22 जनवरी 2025 से हो चुकी है। नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2025 को दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, शनिवार 25 जनवरी को नाम निर्देशन पत्र जमा करने के लिए रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा नामांकन पत्र लिए जाएंगे। चूंकि यह दिन सार्वजनिक अवकाश नहीं है, इसलिए नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सामान्य रूप से जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित उम्मीदवारों और दलों से अपील की है कि वे समय सीमा के भीतर अपने नामांकन पत्र जमा कर लें।


Related News

जिला भाजपाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक को जन्मदिन पर लगा बधाईयों का तांता

जिला भाजपाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक को जन्मदिन पर लगा बधाईयों का तांता

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग । जिला भाजपा के अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक का जन्मदिन मंगलवार को…
बढ़े बिल, कटौती और अंधेरे पर आक्रोश, बिजली व्यवस्था सुधारने विभाग को दी सख्त हिदायत

बढ़े बिल, कटौती और अंधेरे पर आक्रोश, बिजली व्यवस्था सुधारने विभाग को…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। प्रदेश में लगातार बढ़ती बिजली दरों, अव्यवस्थित बिजली आपूर्ति और उपभोक्ताओं की…
विशेष लोक अदालत के माध्यम से माननीय उच्चतम न्यायालय के लंबित प्रकरणों का होगा समाधान

विशेष लोक अदालत के माध्यम से माननीय उच्चतम न्यायालय के लंबित प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज माननीय उच्चतम न्यायालय, भारत द्वारा न्याय को जनसामान्य तक सुलभ, सरल एवं सहभागी स्वरूप…