• January 21, 2024

रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को मांस-मदिरा दुकानें बंद रहेंगी

रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को मांस-मदिरा दुकानें बंद रहेंगी

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज
बेमेतरा
जिले में 22 जनवरी को स्थानीय अवकाश और शुष्क दिवस घोषित किया गया है। अयोध्या में रामलला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को ध्यान रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। राज्य शासन के निर्दैश पर बेमेतरा कलेक्टर रणबीर शर्मा ने इसे लेकर आदेश जारी किया है। इसके तहत पशुवध गृह एवं मांस बिक्री की दुकानें पूर्णत: बंद रखी जाएंगी। किसी भी परिस्थति में ये न खुले, इसे सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी। प्रशासनिक अमला और पुलिस विभाग की टीम इसकी नियमित रूप से जांच करेगी। निकाय के सीएमओ को निर्देशित किया गया है। इसके अलावा कैलेंडर 2024 के लिए अवकाश और स्थानीय अवकाशों की सूची जारी कर दी गई है। इसमें सामान्य पुस्तक परिपत्र में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कैलेण्डर वर्ष 2024 के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार 22 जनवरी 2024 को अयोध्या श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा, शुक्रवार 11 अक्टूबर 2024 को दशहरा (महाअष्टमी/महानवमी) एवं शुक्रवार 01 नवम्बर 2024 को दीपावली के दूसरे दिन (गोवर्धन पूजा) के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश बैंक व कोषालय पर लागू नहीं होगा।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी,9425564553,6265741003


Related News

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 3 मिनट में नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन के निर्माण में पीडब्ल्यूडी विभाग…
नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया निर्णय

नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   सत्यम ताम्रकार व्यापारी महासंघ अध्यक्ष, नवागढ़, ने व्यापारी प्रकोष्ठ की तरफ से मंगलवार,…
राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…