• February 28, 2023

भव्य होली महोत्सव एवं सम्मान समारोह 5 मार्च को, नेवनारा में फाग गीत पर कलाकार देंगे प्रस्तुति, सांसद बघेल होंगे शामिल

भव्य होली महोत्सव एवं सम्मान समारोह 5 मार्च को, नेवनारा में फाग गीत पर कलाकार देंगे प्रस्तुति, सांसद बघेल होंगे शामिल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। रंगो के त्यौहार होली में किसान नेता योगेश तिवारी की ओर से 5 मार्च को ग्राम नेवनारा के चण्डी मंन्दीर प्रागण में होली महोत्सव एवं सम्मान समारोह रखा गया है । आयोजन में दुर्ग सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करेंगे । कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी करेंगे ।  विशिष्ट अतिथि के रूप में पद्मश्री लोक कलाकार राधेश्याम बारले उपस्थित रहेंगे । किसान नेता योगेश तिवारी ने बताया कि समारोह में जिले के ख्याति प्राप्त कलाकारों का सम्मान किया जाएगा । महोत्सव में जहुरिया फाग मंडली, जय सरस्वती आजाद फाग मंडली, मनोकामना फाग मंडली, जय छत्तीसगढ़ लोकरंग फाग मंडली, श्री कृष्ण फाग मंडली, श्री गणेश फाग मंडली, जय ठाकुर देव लोक कला फाग मंडली के कलाकार फाग गीत समेत अन्य प्रसंगों पर अपनी प्रस्तुति देंगे । इस अनूठेेे आयोजन में कलाकारों का सम्मान करना गौरव की बात है । यह कलाकार विभिन्न क्षेत्रोंं मे जिले का प्रतिनिधित्व कर जिले को गौरवान्वित करते है । इस तरह के आयोजन से प्रतिभाए निखरती है और उन्हें आगे आने की प्रेरणा मिलती है ।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

अवैध खनन को लेकर क्रांति सेना ने कलेक्टर से की शिकायत

अवैध खनन को लेकर क्रांति सेना ने कलेक्टर से की शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अवैध मुरूम, रेत ,बोरखनन के मामले को लेकर लोगों की शिकायत पर हमने कलेक्ट्रेट…
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 44 आवेदन प्राप्त

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 44 आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के…
बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने पर बैठे मीडिया कर्मी, लगाया करोड़ों के घोटाले का आरोप

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा जिले के हेल्थ विभाग पर करोड़ों के घोटाले का आरोप लगा है। इसे…