• July 20, 2023

भाजपा का आरोप विधायक आशीष छाबड़ा ने झूठे वायदे किए, विरोध में बेरला में उग्र प्रदर्शन, मूर्दाबाद के नारे लगे

भाजपा का आरोप विधायक आशीष छाबड़ा ने झूठे वायदे किए, विरोध में बेरला में उग्र प्रदर्शन, मूर्दाबाद के नारे लगे

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भाजपा ने बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा पर आरोप लगाया है कि उन्होंने विधायक बनने से पहले बेमेतरा की जनता से 9 वायदे किए।  उनके द्वारा बेमेतरा जिला में शक्कर कारखाना, फूट प्रोसेसिंग प्लांट लगाने जैसे अनेको झूठे वादे  किए गए। इसे लेकर बेरला में उग्र प्रदर्शन किया गया। विधायक के खिलाफ मूर्दाबाद के बारे भी लगे। आरोप लगाया गया कि छत्तीसगढ़ के सत्ताधारी कांग्रेस सरकार व बेमेतरा विधायक के द्वारा प्रदेश व विधानसभा के जनता को गुमराह करने का काम किया जा रहा है। पूर्व विधायक अवधेश चंदेल ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश सरकार में आने से पहले 36 वायदे किए थे, जिन्हें आज तक पूरा नहीं किया है। उन वायदों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूरा करें। वहीं बेमेतरा में विधायक आशीष छाबड़ा अपने वायदे पूरा करें। अन्यथा भाजपा प्रदेश के किसी भी कांग्रेस विधायक को चैन से नहीं बैठने देगी। हर मोर्चे पर उनका विरोध किया जायेगा। इसकी शुरुआत हो चुकी है। चंदेल ने कहा कि बेमेतरा विधायक निष्क्रिय हैं। इसके चलते ही बेमेतरा में जुआ, सट्टा और अवैध शराब का कारोबार फलफूल रहा है। इस अवसर पर पूर्व सांसद लखन साहू, विक्रांत सिंह ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

 

 

 

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जीविका स्वयं सहायता समूह एवं हमर हटरी परिवार के तत्वाधान में तुलसी पैलेस धनोरा…
भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के…
देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित के मुद्दों पर जताया समर्थन

देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। जनहित के अहम मुद्दों को लेकर स्टील सिटी भिलाई में कांग्रेस विधायक…