• August 7, 2024

सरकारी आवास का आवंटन लॉटरी से 13 अगस्त को

सरकारी आवास का आवंटन लॉटरी से 13 अगस्त को

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एएचपी किफायती आवास मोर आस-मोर मकान का आबंटन लाॅटरी पद्वति से किया जाना है। भिलाई निगम क्षेत्र में किराये पर निवासरत या जिनके पास स्वयं का मकान नहीं है, उनके लिए आवास पाने का यह सुनहरा अवसर है। नागरिको से पूर्व में आवास आबंटन हेतु आवेदन जमा कराया गया है। जिसमे पात्र हितग्राही है, उन्हें ही मकान आबंटन किया जाना है।
निगम भिलाई क्षेत्र में सूर्या बिहार के पीछे खम्हरिया (1120/616), एनार स्टेट (476/630), माईल स्टोन स्कूल के पास (896/546), कृष्णा इंजीनियरिंग काॅलेज के पीछे खम्हरिया (335/338) तथा स्वप्निल बिल्डर्स कुरूद (444) में आवास निर्मित किया गया है। जिसका आबंटन 10 प्रतिशत अंशदान की राशि जमा किया गया है, उन्हे यह मकान आबंटन किया जायेगा। आवास का आबंटन नगर निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय परिसर में 13 अगस्त समय 11ः00 बजे से किया जायेगा। हितग्राही लाॅटरी में भाग लेकर आवास आबंटन का लाभ ले सकते है।
हितग्राहियो की सुविधा के लिए लोन प्रदान करने वाले बैंक के काउंटर भी लगेगे। जिसमें चयनित हितग्राही जिनका लाॅटरी में मकान निकल जायेगा। वे अपनी सुविधा के अनुसार बैंको से लोन प्राप्त कर सकते है। लोन की सुविधा उनके इच्छा के उपर रहेगी। आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने सभी हितग्राहियो से अपील की है, कि जिस हितग्राही द्वारा 10 प्रतिशत अंशदान की राशि जमा की गई है। वें नागरिक निगम कार्यालय में सुबह समय पर उपस्थित हो जाये। उनको 10 प्रतिशत अंशदान राशि की रसीद एवं जमा किये गये दस्तावेज साथ जरूर लाये। जिससे लाॅटरी के माध्यम से आपको आवास का आबंटन किया जा सके।

 

 

योगेश कुमार तिवारी, ट्राई सिटी एक्सप्रेस 9425564553, 6265741003,


Related News

जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, ओटी एवं आईसीयू के रिनोवेशन कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, ओटी एवं आईसीयू…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धमतरी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जयंत नाहटा (आईएएस) ने आज…
चक्रवाती तूफान अर्नव एवं अकवन से फसलों को हुई क्षति के संबंध में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत प्राप्त शिकायतों एवं सर्वेक्षण की जानकारी

चक्रवाती तूफान अर्नव एवं अकवन से फसलों को हुई क्षति के संबंध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत प्रदेश में आए चक्रवाती तूफान अर्नव…
धान खरीदी के साथ रकबा समर्पण में भी किसानों की सहभागिता, अब तक 3.55 लाख क्विंटल से अधिक धान का उपार्जन

धान खरीदी के साथ रकबा समर्पण में भी किसानों की सहभागिता, अब…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धमतरी। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान…