• October 25, 2024

देवेंद्र यादव को आदेश की अवहेलना पर हाई कोर्ट की फटकार, 1 हजार की पेनल्टी…देखिए पूरी खबर

देवेंद्र यादव को आदेश की अवहेलना पर हाई कोर्ट की फटकार, 1 हजार की पेनल्टी…देखिए पूरी खबर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दरअसल मामला छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का है, 24 अक्टूबर को उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ बिलासपुर में न्यायाधीश राकेश मोहन पाण्डेय की एकल पीठ ने देवेंद्र यादव विधायक भिलाई नगर के विरुद्ध चल रहे चुनाव याचिका पर सुनवाई की।
याचिकाकर्ता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय के अधिवक्ता ने 21 अगस्त को 3 अंतरिम आवेदन लगाए थे जिस पर न्यायालय ने लगातार तीन अवसर देवेंद्र यादव के अधिवक्ता को जवाब पेश करने हेतु कहा गया किंतु अधिवक्ता द्वारा यह तर्क देते हुए जवाब नहीं जमा किए कि देवेंद्र यादव जेल में बंद है इसलिए हम जवाब प्रस्तुत नहीं कर सकते हमे देवेंद्र से निर्देश प्राप्त नहीं हो पा रहे ।आज भी यही तर्क प्रस्तुत किया गया
जिसका विरोध करते हुए प्रेम प्रकाश पांडेय के वकील वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ एन के शुक्ला एवं देवाशीष तिवारी ने कोर्ट को बताया तथा दिखाया कि देवेंद्र यादव जेल से पेशी के दौरान ट्विटर,फेसबुक,सोशल मीडिया में संदेश चला अथवा चलवा रहे है न्यूज चैनल को बलरामपुर की घटना पे बाइट दे रहे है बस अपने अधिवक्ता को चुनाव याचिका में निर्देश नहीं दे पा रहे
माननीय कोर्ट ने वरिष्ठ अधिवक्ता एन के शुक्ला की दलीलों से सहमत होते हुए कड़ा रुख कर आदेश दिया कि देवेंद्र यादव की ओर से तीन बार से जवाब नहीं आ रहा है अब यह अंतिम मौका दिया जाता है 20 नवंबर तक आवश्यक रूप से जवाब जमा करे तथा माननीय कोर्ट ने जवाब की देरी के लिए देवेंद्र यादव को 1000 रुपए का पेनल्टी कॉस्ट किया है, इस मामले में अगली सुनवाई 20 नवंबर 2024 को होगी ।


Related News

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…
पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर विधायक ललित चंद्राकर के निवास में मना हर्षोल्लास से जश्न, आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर विधायक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को…
शक्ति नगर तालाब और शहर में बढ़ते जल संकट के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसी

शक्ति नगर तालाब और शहर में बढ़ते जल संकट के लिए कलेक्ट्रेट…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में आज कांग्रेसियों ने कलेक्टर को…