• August 17, 2024

बलोदाबाजार अग्निकांड में दिनभर चले ड्रामे के बाद भिलाई विधायक देवेंद्र यादव गिरफ्तार,

बलोदाबाजार अग्निकांड में दिनभर चले ड्रामे के बाद भिलाई विधायक देवेंद्र यादव गिरफ्तार,

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भिलाई

बलोदाबाजार अग्निकांड के मामले में पुलिस ने अंतत: भिलाईनगर विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पूरे दिन चले ड्रामे के बाद अंतत: पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने में सफल हो गए। उन पर आरोप है कि बलोदाबाजार में कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय में आगजनी और अन्य गाडि़यों को फूंकने के षड़यंत्र में वे शामिल थे। शनिवार की शाम जब पुलिस को देवेंद्र यादव को गाड़ी में बैठाने का प्रयास कर रही थी, तब देवेंद्र मौका देखकर गाड़ी के ऊपर चढ़ गए। उन्होंने सफेद झंडा और संविधान की पुस्तक दिखाकर अपने समर्थकों को इशारा किया।  देवेंद्र यादव अपने साथ देश के संविधान की किताब और सत्य का प्रतिक सतनामी समाज का ध्वज अपने हाथ में पकड़े रहे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर ले गई। बता दैं कि करीब दो महीने पहले बलोदाबाजार में आगजनी की घटना हुई थी। इस मामले पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जांच के निर्देश दिए थे। साथ ही तत्काल दोषियों को ​गिरफ्तार करने की बात कही थी। इसके बाद से मामले में जांच की जा रही थी। पुलिस के पास पहले ही देवेंद्र का नाम सामने आ गया था, लेकिन पूछताछ के बाद मामला ठंडे बस्ते में डला रहा। शनिवार को अचानक पुलिस ​देवेंद्र के घर पहुंची। इसके बाद गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू की। इस दौरान पूरे दिन उनके समर्थक उनकी गिरफ्तारी को रोकने का प्रयास करते रहे। उनके समर्थकों का आक्रोश बढ़ता देख पुलिस बल की तैनाती की गई। जानकारी के बाद कांग्रेस के कई बड़े नेता देवेंद्र के घर पहुंचे। कई दौर की बात चली। इसके बाद देवेंद्र को गिरफ्तार कर पुलिस अपने साथ ले गई।

बलोदाबाजार की घटना ने पूरे देश को हिला दिया

बता दें कि बलोदाबाजार की घटना ने पूरे देश को हिला कर रखा दिया था।  दो महीने पहले छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में सतनामी समुदाय के प्रदर्शन के दौरान बवाल हुआ। लोगों ने कलेक्ट्रेट में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की। इसके बाद भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव और गाड़ियों में तोड़फोड़ के बीच कुछ लोगों ने कलेक्ट्रेट में आगजनी की। इससे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए। इसके बाद प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। इसमें पुलिसकर्मियों सहित कुछ लोग भी घायल हुए हैं।आगजनी और तोड़फोड़ के चलते बड़ी संख्या में वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। दर्जनों चार पहिया और दो पहिया वाहन जलकर खाक हो गए। वहीं कलेक्टर और एसपी दफ्तर में भी आग से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। घटना के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उपद्रवियों की गिरफ्तारी के आदेश जारी किए। साथ ही इस संबंध में रिपोर्ट मांगी। इस घटना में षड़कारियों में देवेंद्र यादव का नाम सामने आया। देवेंद्र पर पहले से कोयला घोटाला, आपत्तिजनक वीडियो वायरल के मामले में अपराध दर्ज है।

 


Related News

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेसिक स्कूल ग्राउंड में 15 अगस्त के पूर्व परेड रिहर्सल की गई,…
जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने दिए निर्देश

जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेमलता पद्माकर ने आज जिला कार्यालय…
कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग खसरे की भूमि में फर्जी विक्रेता व गवाह शामिल

कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। राजस्व निरीक्षक मंडल तहसील व जिला दुर्ग के अंतर्गत ग्राम सिकोला की तीन…