• August 17, 2024

बीएसपी की टाउनशिप में अवैध कब्जे की भरमार, भूमाफिया और दलाल सक्रिय, अफसर हाथ पर हाथ धरकर बैठे

बीएसपी की टाउनशिप में अवैध कब्जे की भरमार, भूमाफिया और दलाल सक्रिय, अफसर हाथ पर हाथ धरकर बैठे

कारवाई के नाम पर हो रही खानापूर्ति, हर बार चलाया जाता है अभियान, फिर भी कब्जे

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बीएसपी की टाउनशिप में इन दिनों अवैध कब्जों की भरमार है। नेता से लेकर जनप्रतिनिधि और उंची रसूख रखने वाले बेखौफ कब्जा कर रहे हैं। यहां तक खाली पड़े मकान को किराए पर उठाकर उसका किराया खुद रख रहे हैं। भूमाफिया और दलाल भी इस कार्य में सक्रिय है। लगातार इसकी शिकायत के बाद भी कहीं कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। बीएसपी के अधिकारी हाथ पर हाथ धरकर बैठे हुए हैं। वहीं भूमाफिया ने अवैध कब्जे के आड़ में मोटी कमाई कर रहे हैं। बता दें कि लगातार मिल रही शिकायत के बाद भिलाई इस्पात संयंत्र, नगर सेवाए, प्रवर्तन अनुभाग द्वारा सेक्टर-06, के अनफिट ब्लॉक्स के 28 आवासों से अवैध कब्जेधारियों को खदेड़ कर सभी आवासों के दरवाजे खिड़की निकाल कर रख रखाव कार्यालय को सौंपा। ये सभी अनफिट ब्लॉक रहने हेतु खतरनाक घोषित किया जा चुका है । उपरोक्त सभी आवासों से कब्जेधारियों को बेदखल कर दिया गया है। साथ ही विद्युत विच्छेद भी किया गया। कटिया भी हटाया गया । सेक्टर-06 में कुछ दलाल, अपराधी किस्म के लोग और भू माफिया सक्रिय हैं।इनके विषय में थाने में भी शिकायत की गई है । ये दलाल बी एस पी आवासों का ताला तोड़कर किराया पर घरों को अवैध रूप चलाते है तथा पैसा वसूल करते है । बीएसपी अपने आवासों को किराया पर नहीं देती है। अत कोई भी व्यक्ति, छात्र बीएसपी आवास किराया पर नहीं लेवे तत्काल इसकी सूचना संबंधित पुलिस थाने तथा प्रवर्तन विभाग में देवे। सभी अवैध कब्जेधारी तत्काल बी एस पी खाली कर देवे अनंत उनके ऊपर FIR दर्ज करवाया जाएगा।टाउनशिप में अधिकांश कब्जेधारी के पास किसी प्रकार का पहचान पत्र भी नहीं रहता है , इनमें बहुत सारे आपराधिक प्रवृति के भी है , जो कि टाउनशिप और संयंत्र के सुरक्षा के लिए खतरनाक है ।इन कब्जेधारियों से आवास खाली करने बोलने पर दलालों और भू माफियाओं द्वारा राजनेतिक संरक्षण भी इन कब्जेधारियों को दिलवाते है तथा कुछ राजनेता टाउनशिप और संयंत्र वासियों की चिंता ना कर इन अवैध कब्जेधारियों को छोड़ने, सड़क दुर्घटनाएं के लिए जिम्मेदार सड़क किनारे अवैध ठेले खोमचे वालो को छोड़ने हेतु विभिन्न प्रकार के दवाब साल भर बनाते रहते है ।अवैध कब्जेधारियों, दलालों और भू माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रहेगा तथा जरूरत पड़ने पर वैधानिक कार्यवाही किया जाएगी। इसके बाद भी भूमाफियों के हौसले बुलंद हैं, उनके द्वारा लगातार ऐसी जगहों पर कब्जा कर उसे किराए पर दिए जाने का खेल चल रहा है। कुछ पार्षदों और नेताओं के संरक्षण में यह खेल चल रहा है।


Related News

9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आपसी समझौते से प्रकरणों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निराकरण का अवसर

9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आपसी समझौते से प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार दिनांक…
साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, नाली एवं पाइपलाइन विस्तार कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, नाली एवं पाइपलाइन विस्तार कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 51 से 60 तक…
सुशासन तिहार शिविर में मिला तत्काल समाधान, हितग्राहियों को मौके पर मिला लर्निंग लाइसेंस व राशन कार्ड

सुशासन तिहार शिविर में मिला तत्काल समाधान, हितग्राहियों को मौके पर मिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत सुशासन तिहार-2026 के तहत कातुलबोर्ड प्राथमिक…